Gajjan Singh Gobindpura : हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं और राज्य में जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है। शनिवार को पार्टी को उस समय झटका लगा जब कैथल जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह गोबिंदपुरा ( Gajjan Singh Gobindpura )ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
Highlights:
- हरियाणा विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को लगा बड़ा झटका
- आम आदमी पार्टी के कैथल जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह गोबिंदपुरा ने पार्टी से दिया इस्तीफा
चुनाव ऐलान बाद से दो नेता आप से छिटक चुके हैं
उन्होंने इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को भेज दिया है। गुप्ता को भेजे पत्र में गज्जन सिंह गोबिंदपुरा ने लिखा, पार्टी ने मुझे जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। पार्टी की ओर से मिली इस जिम्मेदारी को मैंने पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया है। अब मैं अपनी इच्छा से पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे जो पार्टी में सम्मान दिया गया, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आम आदमी पार्टी की ओर से गज्जन सिंह गोबिंदपुरा पहले नेता नहीं हैं जिन्होंने इस्तीफा दिया। हाल ही में रोहतक के आप नेता लवलीन टुटेजा कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया।लवलीन ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे वह निभाएंगे। उन्होंने कहा, रोहतक की जनता पानी की समस्या, बिजली, सीवरेज जैसी समस्याओं से जूझ रही है। मैं समझता हूं कि कांग्रेस पार्टी इन समस्याओं को दूर कर सकती है।
हालंकि पार्टी भर रही जीत का दम
बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होना है और 8 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य में मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस में टक्कर है। लेकिन, आम आदमी पार्टी का दावा है कि वह अपनी गारंटी के दम पर प्रदेश में सरकार बनाएगी। आप और भाजपा ने प्रदेश की सभी 90 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस भी अकेले चुनाव लड़ रही है।बीच में कांग्रेस और आप में गठबंधन पर चर्चा हुई थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप उम्मीदवारों के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



