Haryana Elections से पहले JJP को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Summary :

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व पंचायत मंत्री रहे टोहाना के विधायक देवेंदर बबली ने पार्टी छोड़ दी है। Highlights Haryana चुनाव से पहले JJP को बड़ा झटका पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने पार्टी से दिया इस्तीफा देवेंद्र बबली के साथ ईश्वर सिंह ने भी छोड़ी पार्टी Haryana Elections से पहले JJP को बड़ा झटका हरियाणा विधानसभा चुनाव(Haryana Elections) से पहले जननायक जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। JJP से पूर्व पंचायत मंत्री रहे टोहाना के विधायक देवेंदर बबली ने पार्टी का दमन छोड़ दी है। उन्होंने…

Haryana Elections

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व पंचायत मंत्री रहे टोहाना के विधायक देवेंदर बबली ने पार्टी छोड़ दी है।

Highlights

  • Haryana चुनाव से पहले JJP को बड़ा झटका
  • पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने पार्टी से दिया इस्तीफा
  • देवेंद्र बबली के साथ ईश्वर सिंह ने भी छोड़ी पार्टी

Haryana Elections से पहले JJP को बड़ा झटका

हरियाणा विधानसभा चुनाव(Haryana Elections) से पहले जननायक जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। JJP से पूर्व पंचायत मंत्री रहे टोहाना के विधायक देवेंदर बबली ने पार्टी का दमन छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अजय चौटाला को पत्र भेज सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है।

एक्शन मोड में देवेंद्र बबली, 80 अधिकारियों,कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  करने के लिए लिखा पत्र - devendra babli in action mode letter written to  file a case against 80 ...

ईश्वर सिंह ने भी छोड़ी पार्टी

वहीं, कैथल के गुहला आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में जजपा पार्टी से जीत दर्ज करने वाले ईश्वर सिंह ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। वर्तमान विधायक ईश्वर सिंह ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौटाला को लिखित में अपना त्यागपत्र दिया है।

JJP विधायक ईश्वर सिंह ने अपनी ही पार्टी के PWD पर लगाए गंभीर आरोप, दुष्यंत  चौटाला के पास है लोक निर्माण विभाग - jjp mla ishwar singh made serious  allegations against his

कौन है देवेंद्र बबली

देवेंद्र सिंह बबली टोहना से विधायक हैं। 2019 हरियाणा विधानसभा चुनावों(Haryana Elections) से पहले देवेंद्र बबली ने खफा होकर कांग्रेस का दामन छोड़ दिया और दुष्यंत चौटाला की उस वक्त की नई नवेली पार्टी से टोहाना का टिकट भी हासिल कर लिया और बीजेपी के दिग्गज नेता सुभाष बराला को भारी अंतर से हराया था।
जेजेपी और बीजेपी गठबंधन की सरकार में देवेंद्र सिंह बबली को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। उनके पास दो पोर्टफोलियो था। उन्हें पंचायती राज विभाग दिया गया था।

Tohana Jjp Mla Devender Babli Resigns From Party - Amar Ujala Hindi News  Live - Haryana:जजपा को बड़ा झटका, शाहबाद से रामकरण और टोहाना से देवेंद्र  सिंह बबली ने दिया पार्टी से

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta