Rewari Bawal IMT Factory Fire: हरियाणा में 2 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, 15 दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Summary :

हरियाणा के रेवाड़ी बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 मे देर रात दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों फैक्ट्रियां पूरी तरह जलकर राख हो गई।

हरियाणा के रेवाड़ी बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 मे देर रात दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों फैक्ट्रियां पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना से इलाके मे अफरा- तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग इतनी भीषण थी की काबू पाने के लिए दमकल विभाग कि 15 गाड़ियों से कड़ी मशक्कत की गई।

आग ने लिया भीषण रूप

देर रात लगी फैक्ट्रियों की आग ने इलाके मे अफरातफरी मचा दी थी। वहीं देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और दो फैक्ट्रियों को अपनी चपेट मे ले लिया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को आसपास के शहरों से भी दमकल कि गाड़िया बुलानी पड़ी। वही कुछ घंटों तक लगातार प्रयास के बाद रात करीब दो बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

फैक्ट्रियों मे मौजूद थे कर्मचारी

आग लगने के समय दोनों ही फैक्ट्रियों मे कर्मचारी अपनी नाइट शिफ्ट मे काम कर रहे थे। रात होने के कारण कर्मचारियों कि संख्या कम थी। आग कि सूचना मिलते ही सभी को सुरक्षित बाहर निकाल गया वही अभी तक किसी भी जनहानी की कोई सूचना नहीं है।

आखिर क्या था आग लगने का कारण

आग लगने के कारण फैक्ट्रियों में रखा सामान और मशीनरी प्रभावित हुई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों द्वारा  स्थिति का जायजा लिया गया वही दूसरी प्रभावित फैक्ट्रियों में नुकसान का आकलन भी शुरू किया। घटना के कारण आसपास के इलाके में कुछ समय तक लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।