Jyoti Malhotra की न्यायिक हिरासत 23 जून तक बढ़ी, पाक जासूसी मामले में बड़ी कार्रवाई

Summary :

न्यायिक हिरासत 23 जून तक बढ़ी

ज्योति मामले में कोर्ट ने 23 जून तक ज्योति की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। ज्योति मल्होत्रा ​​को पिछले महीने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 33 वर्षीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया। ज्योति ​​नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग में काम करने वाले कर्मचारी एहसान उर रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में थी।

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा की ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत 23 जून तक बढ़ा दी गई है। आज सोमवार को ज्योति को हिसार कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान ज्योति मामले में कोर्ट ने 23 जून तक ज्योति की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। हरियाणा की हिसार कोर्ट ने सोमवार को ज्योति मल्होत्रा ​​को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह दूसरी बार है जब उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि ज्योति मल्होत्रा ​​को पिछले महीने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 33 वर्षीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया है कि ज्योति मल्होत्रा ​​नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग में काम करने वाले कर्मचारी एहसान उर रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में थी। जासूसी में संलिप्तता का खुलासा होने के बाद 13 मई को दानिश को निष्कासित कर दिया गया था।

जसबीर सिंह भी पुलिस हिरासत में

इस बीच, पंजाब पुलिस ने हाल ही में पंजाब के ही एक और यूट्यूबर जसबीर सिंह को पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने के संदेह में गिरफ्तार किया था। पंजाब के मोगा के रहने वाले जसबीर सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि पाकिस्तानी पुलिस का एक पूर्व सब-इंस्पेक्टर जासूसी रैकेट का मास्टरमाइंड है। पूर्व सब-इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लों ने ही जसवीर को लाहौर में आईएसआई अधिकारियों से मिलवाया था। ढिल्लों अब एक पाकिस्तानी यूट्यूबर है।

पाकिस्तानी युवक से खास लगाव

ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी युवक दानिश के बीच खास संबंध हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति और दानिश में काफी गहरी दोस्ती थी। ज्योति दानिश से मिलने कई बार पाकिस्तान जा चुकी है। पाकिस्तान में ज्योति को विशेष सुरक्षा दिया जाता था। मामला सामने आने पर ज्योति के खिलाफ कई सख्त कार्रवाई हो रही है।

HR सोनम को मैनेजर राज से हुआ था प्यार, पापा की फैक्ट्री में ही चल रही थी लव स्टोरी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।