बेटी की बीमारी से तंग आकर परिवार ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला पति-पत्नी और 3 साल की बच्ची का शव

Summary :

Kurukshetra Family Suicide Case: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 3 साल की बच्ची की बीमारी से तंग आकर परिवार ने मौत का रास्ता चुन लिया। मरने वालों में पति-पत्नी और 3 साल की बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को घर के अंदर पंखे से 3 शव लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, बेटी की गंभीर बीमार से परिवार बहुत परेशान था। इसी वजह से माता-पिता ने अपनी बच्ची के साथ पंखे से लटककर फांसी लगा ली। Kurukshetra Family Suicide Case: बेटी की गंभीर बीमारी से…

Kurukshetra Family Suicide Case: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 3 साल की बच्ची की बीमारी से तंग आकर परिवार ने मौत का रास्ता चुन लिया। मरने वालों में पति-पत्नी और 3 साल की बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को घर के अंदर पंखे से 3 शव लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, बेटी की गंभीर बीमार से परिवार बहुत परेशान था। इसी वजह से माता-पिता ने अपनी बच्ची के साथ पंखे से लटककर फांसी लगा ली।

Kurukshetra Family Suicide Case: बेटी की गंभीर बीमारी से परेशान था परिवार

Kurukshetra Family Suicide Case
Kurukshetra Family Suicide Case (Source: Social Media)

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी में एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। देखा तो पति, पत्नी और उनकी 3 साल की बच्ची फांसी पर लटक रही थी। तुरंत तीनों को नीचे उतारा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जतिंद्र कुमार (30), पत्नी मंजू (28) और बेटी अदविका (3) के रूप में हुई। जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में कार्यरत थे।

6 महीने पहले हुआ था पिता का निधन

जतिंद्र कुमार के पिता महेंद्र सिंह, जो पंजाब पुलिस से रिटायर्ड थे। उनका करीब 6 महीने पहले निधन हो चुका था। परिवार में अब केवल मां बिमला देवी बची हैं। साथ ही एक भाई प्रतिक है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है। थाना कृष्णा गेट के एसएचओ बलजीत सिंह के मुताबिक, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Kurukshetra Suicide News: सुसाइड नोट बरामद हुआ

Kurukshetra Suicide News
Kurukshetra Suicide News (Source: Social Media)

थाना कृष्णा गेट के एसएचओ बलजीत सिंह बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसकी जांच चल रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार अपनी बेटी की गंभीर बीमारी को लेकर लंबे समय से तनाव में था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और सुसाइड नोट की सामग्री का विश्लेषण किया जा रहा है।

Also Read: दृष्टिहीन जोड़े के प्यार की जीत: धर्म की दीवार टूटी, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी साथ रहने और शादी की इजाजत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।