गुरुग्राम में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से भी महंगे फ्लैट बनेंगे। दुबई की एक हाउसिंग वेबसाइट ने ऐसा ही दावा किया है। दावे के मुताबिक, बुर्ज खलीफा में 1 बीएचके फ्लैट की कीमत एईडी 1,600,00 (करीब 3.73 करोड़) है। 2 बीएचके एईडी 2,500,000 (करीब 5.83 करोड़) और 3 बीएचके एईडी 6,000,000 (करीब 14 करोड़) है। वहीं भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (डीएलएफ) जल्द ही गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर अपना सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट ‘डीएलएफ द डहलियास’ लॉन्च करने जा रही है।
डीएलएफ द डहलियास सेक्टर 54 गोल्फ कोर्स रोड गुरुग्राम प्रोजेक्ट 17 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा और इसमें 29 मंजिला टावर शामिल होंगे, जिनमें 400 सुपर-लग्जरी रेजिडेंस होंगे। द डहेलियाज में सुपर-लग्जरी रेजिडेंस की शुरुआती कीमत 80,000 रुपए प्रति वर्ग फुट होगी। प्रॉपइक्विटी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में एक अपार्टमेंट की औसत कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये होगी।


Download Android App
Download iOS App



