Rahul Gandhi : हरियाणा और महाराष्ट्र की घटना को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी

Summary :

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली से सटे हरियाणा के चरखी दादरी और महाराष्ट्र के धुले की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। Rahul Gandhi: केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली से सटे हरियाणा के चरखी दादरी और महाराष्ट्र के धुले की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने की इस ऐतिहासिक लड़ाई को हम हर हाल में जीतेंगे।कांग्रेस सांसद राहुल…

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली से सटे हरियाणा के चरखी दादरी और महाराष्ट्र के धुले की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Rahul Gandhi: केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली से सटे हरियाणा के चरखी दादरी और महाराष्ट्र के धुले की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने की इस ऐतिहासिक लड़ाई को हम हर हाल में जीतेंगे।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”नफरत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने वाले देशभर में लगातार भय का राज स्थापित कर रहे हैं।

India's Rahul Gandhi to contest elections from family borough of Raebareli  - World - DAWN.COM

Rahul Gandhi : उन्होंने कहा, ”ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर कानून का इकबाल क़ायम किया जाना चाहिए। भारत की सांप्रदायिक एकता और भारतवासियों के अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला संविधान पर हमला है जो हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने की इस ऐतिहासिक लड़ाई को हम हर हाल में जीतेंगे।”

You've suffered, now enough is enough' — Rahul Gandhi says BJP set to meet  Ayodhya fate in Gujarat

Rahul Gandhi : बता दें कि हरियाणा के चरखी-दादरी में गौरक्षक समूह के लोगों ने बीफ खाने के शक में पश्चिम बंगाल के रहने वाले दो प्रवासी मजदूरों की पिटाई कर दी थी, जिसमें एक की मौत और दूसरा बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने इसमें गौरक्षक समूह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।वहीं, महाराष्ट्र के धुले एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग की गौमांस ले जाने के शक में कुछ यात्रियों ने जमकर पिटाई कर दी थी। अशरफ अली सैयद ट्रेन से अपनी बेटी के घर मालेगांव जा रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Abhishek Kumar