हरियाणा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां एक सोनीपत के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की 10 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई हैं। यह मामला सोनीपत जिले के पास गोहाना जगह का हैं। इस हमले में मृतक की पहचान 42 साल के बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा के रूप में हुई हैं। वहीं मृतक के दो बच्चे बताए जा रहे हैं । प्रॉपर्टी डीलर पेशे से एक प्रॉपर्टी डीलर हैं। वहीं इस पूरे वारदात की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंगस्टर के लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ली हैं।
जानिए क्या हैं पूरा मामला
प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा ने रोहतक रोड पर शिवम प्रॉपर्टी एडवाइजर के नाम से अपना ऑफिस खोला हुआ था। वहीं शुक्रवार की शाम को जब बिजेंद्र पाल अपने ऑफिस से बाहर अपने घर जाने के लिए निकले तभी कुछ हमलावरों ने बिना डरे उन पर हमला करने लगे ,लेकिन जैसे ही वह अपना बचाव करने के लिए कार में बैठे तभी हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। इन गोलियां के चलते दौरान प्रॉपर्टी डीलर के हाथ और सीने में गहरी चोट आई हैं जिसके कारण उनकी मौके पर मौत हो गई हैं।
पुरानी दुश्मनी का किया ज़िक्र
पुलिस ने जानकारी में बताया कि हमलावरों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उसमे पुरानी दुश्मनी के बारे में ज़िक्र किया हैं। बताया गया कि बिजेंद्र पहल ने 2021 में रामपाल बरोदा पर घातक हमला करा था जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। हमलावरों ने सोशल मीडिया के पोस्ट में लिखा की उन्होंने यह हत्या अपने भाई का बदला लेने के कारण की हैं। वहीं हमलावरों ने आगे लिखा की ‘हमारे दुश्मन तैयार रहें और अपनी अर्थी का सामान अपने घर की चौखट पर रख लें’
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस को सुचना मिलते ही डीसीपी क्राइम जितेंद्र गहलावत, एसीपी राजीव सिंह, शहर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र, सदर थाना पुलिस और क्राइम यूनिट की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और इस मामले की जानकारी में जुट गई। वहीं पुलिस घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी की फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App




