1 Gram Bali Designs: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी के पावन अवसर पर छोटी-छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर पूजा जाता है। इस खास दिन हर मां अपनी नन्हीं परी को सबसे सुंदर और प्यारे रूप में देखना चाहती है। यदि आप भी इस महाष्टमी अपनी लाडली को कोई खूबसूरत और यादगार तोहफा देने की सोच रही हैं, तो 1 ग्राम गोल्ड की ये प्यारी बालियां एकदम परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं।
Flower-Shaped Mini Earrings

छोटी बच्चियों के नाजुक कानों में इस तरह की क्यूट फ्लावर डिजाइन वाली बालियां बहुत ही प्यारी और मासूम लगती हैं। इसमें एक छोटी सी गोल्ड हुप के ऊपर सफेद इनेमल वर्क वाला बेहद खूबसूरत फूल बना होता है, जो बच्चों पर बहुत जमता है।
Star Dangle Earrings

अगर आप अपनी बच्ची के लिए कुछ ट्रेंडी और थोड़ा हटकर डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यह स्टार डिजाइन वाली बाली सबसे बेस्ट रहेगी। इसमें गोल बाली के नीचे एक छोटा सा तारों वाला प्यारा सा लटकन जुड़ा होता है, जो पहना हुआ बहुत स्टाइलिश लगता है।
Traditional Ghungroo Earrings

अष्टमी और नवमी के पारंपरिक त्यौहार पर ट्रेडिशनल लुक के लिए यह डिजाइन एकदम क्लासिक और परफेक्ट है। इसमें छोटी सी बाली के साथ पारंपरिक टच देते हुए छोटे-छोटे सोने के दाने या घुंघरू नुमा डिजाइन दी गई होती है।
Minimalist Knot Style Drop Earrings

अगर आप अपनी नन्हीं परी के लिए बहुत ही सिंपल, एलिगेंट और कंफर्टेबल डेली-वियर जैसा डिजाइन चाहती हैं, तो यह बेहतरीन विकल्प है। इसमें ऊपर एक छोटा सा गोल्ड स्टड होता है और नीचे ट्विस्टेड नॉट (Not) शेप का छोटा सा प्यारा सा लटकन नजर आता है।
Single-Stone Hoop Earring

अगर आप अपनी बच्ची के कानों में थोड़ा शाइनी और क्लासी लुक चाहती हैं, तो यह सोलिटेयर या डायमंड लुक वाली बाली सबसे शानदार रहेगी। इसमें पतले हुक के साथ नीचे एक छोटा सा चमकता हुआ स्टोन लगा होता है, जो बच्चों के कानों में बहुत ही ग्रेसफुल लुक देता है।


Download Android App
Download iOS App



