Navratri Day 9 Peacock Green Outfit Ideas: नवरात्रि के नौ दिनों में अलग-अलग रंगों के आउटफिट्स पहनने का विशेष महत्व होता है। बात करें इस पावन पर्व के अंतिम दिन यानी महानवमी की, तो इस दिन पीकॉक ग्रीन पहनना बेहद शुभ माना जाता है। माँ सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के दौरान अगर आप सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ये शानदार एथनिक आउटफिट डिजाइंस आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
Farashi Salwar Suit

मोरपंखी हरे रंग के आउटफिट्स देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप फराशी सलवार सूट को चुन सकती हैं। इन दिनों ये काफी ट्रेंड में हैं और एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इस तरह के सलवार सूट के साथ एक खूबसूरत हैवी दुपट्टा कैरी करके अपने लुक को और खास बना सकती हैं।
Peacock Green Anarkali Suit

अनारकली सूट ज्यादातर लड़कियों की पहली पसंद होता है। अगर आप महानवमी के दिन एवरग्रीन ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो अनारकली सूट आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा। इसके साथ आप अपनी पसंद के अनुसार मैचिंग या कंट्रास्ट दुपट्टा पेयर कर सकती हैं।
Kurti and Pants Set

अगर आप पूजा के साथ-साथ ऑफिस के लिए कुछ कंफर्टेबल और क्लासी ढूंढ रही हैं, तो पीकॉक ग्रीन कलर का कुर्ती और पैंट सेट ट्राई करें। यह स्टाइल दिखने में बेहद स्टाइलिश होने के साथ-साथ काफी आरामदायक भी होता है, जो ऑफिस या कैजुअल वियर के लिए एकदम परफेक्ट है।
Angrakha Style Suit

महानवमी के दिन ट्रेडिशनल और यूनिक लुक के लिए अंगरखा पैटर्न वाला सूट एक शानदार विकल्प है। अंगरखा डिजाइन के सूट पहनने पर बहुत ग्रेसफुल और खूबसूरत लगते हैं। इसे आप घर की पूजा-पाठ के साथ-साथ अपने ऑफिस में भी आसानी से पहनकर जा सकती हैं।
Sharara Style Suit

फेस्टिवल पर थोड़ा हटके और स्टाइलिश दिखने के लिए शरारा सूट एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस तरह के डिजाइंस आपको आसानी से मिल जाएंगे। इसे आप बिना दुपट्टे के भी कैरी कर सकती हैं, जो विशेष तौर पर मंदिर जाने या किसी पूजा-समारोह के लिए बेस्ट लुक देता है।


Download Android App
Download iOS App




