Navratri Special Colours: नवरात्रि का त्योहार सिर्फ मां दुर्गा की भक्ति ही नहीं, बल्कि सजने-संवरने और गरबा/डांडिया नाइट्स में अपने स्टाइल का जलवा बिखेरने का भी सबसे बड़ा मौका होता है। इन नौ दिनों में हर दिन एक खास रंग पहनने की खूबसूरत परंपरा है। अगर आप भी इस बार हर दिन कुछ नया, स्टाइलिश और कंफर्टेबल ट्राई करना चाहती हैं, तो साड़ी, लहंगा, अनारकली और इंडो-वेस्टर्न के साथ ये आसान फैशन हैक्स अपनाएं! आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिनों और उनके 9 रंगों के साथ परफेक्ट एथनिक लुक पाने के टिप्स।
1. पहला दिन (सफेद)

नवरात्रि के पहले दिन सफेद रंग के साथ अपने लुक को सिंपल और क्लासी बनाएं। व्हाइट चिकनकारी कुर्ता, अनारकली सूट या लाइट एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहन सकती है। इस लुक को ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमके, छोटी सी काली बिंदी और मैचिंग जूतियों के साथ लुक को कम्प्लीट करें।
2. दूसरा दिन (लाल)

लाल रंग पारंपरिक एथनिक वियर में हमेशा सबसे खास और आकर्षक दिखता है। रेड लहंगा, बनारसी साड़ी या कुर्ता सेट। अगर हैवी नहीं पहनना चाहतीं, तो रेड कुर्ते के साथ क्रीम/गोल्डन प्लाजो पेयर करें। गोल्डन झुमके और लाल-गोल्डन चूड़ियां आपके लुक में चार चांद लगा देंगी।
3. तीसरा दिन (रॉयल ब्लू)

रॉयल ब्लू रंग आपको नाइट इवेंट्स और गरबा नाइट्स में बेहद बोल्ड और अट्रैक्टिव दिखाता है। ब्लू अनारकली सूट, गोटा-पत्ती लहंगा या बनारसी साड़ी पहन सकती है। डांस और गरबा के लिए लाइटवेट आउटफिट चुनें और इसे सिल्वर चोकर या हैवी इयररिंग्स के साथ स्टाइल करें।
4. चौथा दिन (पीला)

पीला रंग त्योहारों के उल्लास और गर्माहट का प्रतीक है। येलो शरारा सेट, फ्लोरल प्रिंटेड सूट या फ्लेयर्ड लहंगा पहनें। गोटा-पत्ती या फ्लोरल ज्वेलरी पेयर करें। न्यूड लिपस्टिक, हल्का ब्लश और बिंदी के साथ लुक को फ्रेश रखें।
5. पांचवां दिन (हरा)

हरा रंग नवरात्रि पूजा के लिए बेहद शुभ और आंखों को सुकून देने वाला माना जाता है। ग्रीन सिल्क साड़ी, मिरर वर्क लहंगा या कुर्ता सेट बेस्ट ऑप्शन है। आउटफिट को पॉप-अप लुक देने के लिए इसके साथ कंट्रास्ट कलर (जैसे मैजेंटा या पिंक) का दुपट्टा ड्रेप करें और पारंपरिक चूड़ियां पहनें।
6. छठा दिन (ग्रे)

अगर आप पारंपरिक रंगों से हटकर कुछ मॉडर्न पहनना चाहती हैं, तो ग्रे शेड एकदम परफेक्ट है।ग्रे अनारकली सूट, सिल्वर एम्ब्रॉयडरी लहंगा या ग्रे साड़ी पहने
7. सातवां दिन (नारंगी)

नारंगी यानी ऑरेंज रंग त्योहार की रौनक को कई गुना बढ़ा देता है। गरबा नाइट्स के लिए बंजारा-स्टाइल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, कलरफुल चूड़ियां और पोटली बैग कैरी करें।
8. आठवां दिन Peacock Green

दुर्गाष्टमी के दिन Peacock Green रंग आपके लुक को एक नया और रॉयल टच देगा।
9. नौवां दिन (गुलाबी)

नवमी के दिन पिंक शेड पहनकर अपने नवरात्रि लुक का शानदार अंत करें। पिंक अनारकली, फ्लोरल लहंगा या हल्की कढ़ाई वाली साड़ी पहनें। मिनिमल पर्ल इयररिंग्स, सॉफ्ट-ग्लोइंग मेकअप और छोटी बिंदी के साथ अपने लुक को सिंपल और ग्रेसफुल रखें।
Also Read: Trendy Blouse Design: सिंपल ब्लाउज को भी दें एलिगेंट और रॉयल लुक, बस अपनाएं ये 5 आसान हैक्स


Download Android App
Download iOS App




