Rajasthani Borla And Rakhdi Jewelry Designs: राजस्थान के राजशाही ठाठ-बाठ, भव्य शादियों और लोक त्योहारों की चमक देश ही नहीं विदेशों तक फैली हुई है। राजस्थानी परिधानों के साथ पारंपरिक आभूषण महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इनमें भी माथे पर सजाए जाने वाले गहने—’बोरला’ और ‘रखड़ी’ के बिना राजस्थानी श्रृंगार अधूरा माना जाता है। अगर आप भी अब तक साधारण मांगटीका ही पहनती आई हैं, तो इस बार अपने लुक को एक शाही अंदाज देने के लिए इन 4 खूबसूरत बोरला और रखड़ी डिजाइंस को जरूर ट्राई करें।
1. Kundan Borla

गोल आकार का यह खूबसूरत कुंदन वर्क वाला बोरला किसी भी त्योहार या शादी के मौके के लिए बेस्ट है। इसके चारों ओर मोतियों की झालर और बीच में जड़े खूबसूरत नग चेहरे के आकर्षण को कई गुना बढ़ा देते हैं। यह राजपूती पोशाक या भारी बनारसी साड़ी के साथ सबसे बेहतरीन जंचता है।
2. Stone and Pearl Drop Rakhdi

रखड़ी का ऊपरी हिस्सा थोड़ा फ्लैट और चौड़ा होता है, जिसके नीचे नाजुक मोतियों की लड़ियां और खूबसूरत लटकन जुड़ी होती हैं। माथे पर यह डिजाइन बेहद एलिगेंट और सोबर लुक देता है। इसे आप ट्रेडिशनल लहंगे के अलावा इंडो-वेस्टर्न एथनिक गाउन के साथ भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।
3. Temple Jewellery Borla

मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट फ्यूजन पाने के लिए अमेरिकन डायमंड्स या गॉड-फिगर टेम्पल डिजाइन वाला बोरला चुन सकती हैं। इस तरह के ट्रेंडी डिजाइंस यंग गर्ल्स पर बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लगते हैं। आप इसे किसी भी रिसेप्शन पार्टी या कॉकटेल इवेंट के दौरान गाउन या डिजाइनर साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
4. Meenakari and gold Borla

आजकल मीनाकारी ज्वेलरी का फैशन ट्रेंड में सबसे आगे है। डबल लेयर वाला यह मीनाकारी बोरला आपके पारंपरिक पहनावे को एक भारी और रॉयल लुक देता है। शादी-ब्याह की किसी भी रस्म के दौरान आप इसे शरारा, गरारा, लहंगा या साड़ी—हर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहनकर शानदार लुक पा सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




