Aaj Ka Panchang 03 August 2026: आज सावन मास का पहला सोमवार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार का व्रत और विधि-विधान से भगवान शिव, माता पार्वती तथा चंद्र देव की पूजा करने से सुख-समृद्धि, दांपत्य जीवन में मधुरता और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। सावन के पहले सोमवार के दिन सावन कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि, मूल नक्षत्र, कौलव करण और चंद्रमा मीन राशि में तो सूर्य कर्क राशि में रहने वाले हैं। देशभर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
आइए जानते हैं आज के दिन का संपूर्ण पंचांग (Aaj Ka Panchang 03 August 2026), शुभ-अशुभ मुहूर्त और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।
तिथि: कृष्ण पंचमी
मास: श्रावण
दिन: सोमवार
संवत्: 2083
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
सूर्योदय- 05:45 AM
सूर्यास्त- 07:11 PM
चन्द्रोदय- 09:55 PM
चन्द्रास्त- 09:51 AM
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:20 AM से 05:02 AM
अभिजीत मुहूर्त: 12:01 PM से 12:55 PM
विजय मुहूर्त: 02:42 PM से 03:36 PM
गोधूलि मुहूर्त: 07:11 PM से 07:32 PM
अमृत काल: 05:07 PM से 06:45 PM
निशिता मुहूर्त: 12:07 AM से 12:49 AM, 4 अगस्त
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल: 07:25 AM से 09:06 AM
यमगण्ड: 10:47 AM से 12:28 PM
गुलिक काल: 02:09 PM से 03:50 PM
विडाल योग: 05:45 AM से 10:29 AM
दुर्मुहूर्त: 12:55 PM से 01:49 PM
पंचक काल: पूरे दिन
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
उत्तरभाद्रपद नक्षत्र: रात्रि 10:00 बजे तक, फिर रेवती
स्थान: 3°20’ मीन राशि से 16°40’ मीन राशि तक
नक्षत्र स्वामी: शनिदेव
राशि स्वामी: बृहस्पतिदेव
देवता: अहिर्बुध्न्य (गहरे जल के नाग देवता)
प्रतीक: शवपेटिका या अर्थी (मृत्यु के पश्चात प्रयुक्त होने वाला वाहन)
ALSO READ: Aaj Ka Rashifal 03 August 2026: जानिए! कैसे रहेगा आज आपका का दिन?



Download Android App
Download iOS App




