Aaj Ka Panchang 19 March 2026: 19 मार्च 2026 का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन से चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो रही है। हालांकि दिन की शुरुआत अमावस्या तिथि से होगी, जो सुबह 06 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू होकर 20 मार्च की सुबह 04 बजकर 52 मिनट तक चलेगी। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ और विक्रम संवत 2083 का आगमन भी हो रहा है।
इस दिन शुक्ल और ब्रह्म योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
आइए जानते हैं 19 मार्च 2026 का विस्तृत पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल : —
आज का पंचांग – Aaj Ka Panchang 19 March 2026
तिथि: अमावस्या (सुबह 06:52 तक), इसके बाद प्रतिपदा
नक्षत्र: उत्तरभाद्रपदा (रात 27:55 तक)
करण:
नागा (06:52 तक)
किमस्तोग्न (19:43 तक)
पक्ष: कृष्ण से शुक्ल पक्ष की शुरुआत
वार: गुरुवार
योग: शुक्ल (25:07 तक)
चंद्र राशि: मीन
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय: 06:22
सूर्यास्त: 18:21
चंद्रोदय: 06:17
चंद्रास्त: 18:48
शुभ मुहूर्त – 19 मार्च 2026
अभिजीत मुहूर्त: 11:58 से 12:45
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर घट स्थापना (कलश स्थापना) के लिए दो विशेष शुभ मुहूर्त हैं—
पहला मुहूर्त: सुबह 06:52 से 07:43 तक
दूसरा मुहूर्त: दोपहर 12:05 से 12:53 तक
इन समयों में पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
अशुभ मुहूर्त – 19 मार्च 2026
राहुकाल: 13:51 से 15:21
गुलिक काल: 09:22 से 10:52
यमगण्ड: 06:22 से 07:52
Aaj Ka Panchang 19 March 2026: यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन से शक्ति उपासना का पर्व चैत्र नवरात्रि आरंभ होता है। प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना कर माता दुर्गा की आराधना शुरू की जाती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


Download Android App
Download iOS App




