Aaj Ka Panchang 29 July 2026: आज 29 जुलाई 2026, बुधवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस पावन तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। सनातन परंपरा में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन गुरु की पूजा, आशीर्वाद प्राप्त करना और ज्ञान के प्रति समर्पण व्यक्त करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और प्रीति योग का शुभ संयोग बन रहा है। वहीं, चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी शनिदेव हैं। ऐसे में यह दिन आध्यात्मिक साधना, गुरु पूजन, दान-पुण्य और शुभ कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आइए जानते हैं 29 जुलाई 2026 का संपूर्ण पंचांग, जिसमें तिथि, नक्षत्र, योग, सूर्योदय-सूर्यास्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और अन्य शुभ-अशुभ समय शामिल हैं।
Aaj Ka Panchang 29 July 2026 – आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2083, सिद्धार्थि
शक संवत: 1948, पराभव
पूर्णिमांत मास: आषाढ़
अमांत मास: आषाढ़
तिथि
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा: 28 जुलाई शाम 06:19 बजे से 29 जुलाई रात 08:05 बजे तक
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा: 29 जुलाई रात 08:05 बजे से 30 जुलाई रात 09:30 बजे तक
नक्षत्र
उत्तराषाढ़ा: 28 जुलाई दोपहर 01:11 बजे से 29 जुलाई दोपहर 03:37 बजे तक
श्रवण: 29 जुलाई दोपहर 03:37 बजे से 30 जुलाई शाम 05:43 बजे तक
योग
प्रीति योग: 28 जुलाई रात 11:33 बजे से 29 जुलाई रात 11:57 बजे तक
आयुष्मान योग: 29 जुलाई रात 11:57 बजे से 31 जुलाई रात्रि 12:04 बजे तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय: प्रातः 06:00 बजे
सूर्यास्त: शाम 07:06 बजे
चंद्रोदय: 29 जुलाई शाम 07:11 बजे
चंद्रास्त: 30 जुलाई प्रातः 06:20 बजे
अशुभ काल
राहुकाल: दोपहर 12:33 बजे से 02:11 बजे तक
यमगण्ड: प्रातः 07:38 बजे से 09:16 बजे तक
कुलिक काल: प्रातः 10:55 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:07 बजे से 12:59 बजे तक
वर्ज्यम्: शाम 07:58 बजे से रात 09:42 बजे तक
शुभ काल
अमृत काल: प्रातः 08:34 बजे से 10:19 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:24 बजे से 05:12 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:07 बजे से 12:59 बजे तक
Aaj Ka Panchang 29 July 2026: गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त या अमृत काल में स्नान, पूजा, गुरु वंदन, मंत्र जाप और दान-पुण्य करना विशेष फलदायी माना जाता है। वहीं राहुकाल और अन्य अशुभ काल में नए या मांगलिक कार्यों की शुरुआत करने से बचना शुभ माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App




