Aaj Ka Rashifal 01 September 2026: नमस्कार ! आपका स्वागत है पंजाब केसरी पर, जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। साथ ही जानें आज के लकी नंबर और लकी कलर जो आपके दिन को दिशा देंगे और सही निर्णय लेने में आपकी सहायता करेंगे।
तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 01 September आपके लिए कैसा रहेगा : –
आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal 31 August 2026
1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)
जमीन-जायदाद के कार्यों मेंं लाभ होगा। नया वाहन खरीदने का योग है। भाग्योदय हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा।

2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)
चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। शुभ कार्यों में खर्च-खर्चाव अधिक होगा। घर में मरम्मत का कार्य होगा। पूजा-पाठ से मन में शान्ति मिलेगी, दिल खुश रहेगा।
3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)
व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का योग है। पैसे के लेन-देन के मामले में सावधान रहें। घर में शादी-ब्याह का माहौल रहेगा। अचानक रीढ़ की हड्डियों में दर्द उठ सकता है।
4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)
ऐतिहासिक स्थानों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। सब कार्य इच्छानुसार पूर्ण होंगे। पैतृक सम्पत्ति के मामले में भाई-बहन का रिश्ते में खटाश आ सकती है। नेत्र विकार से पीड़ित होंगे।
5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)
गुस्से पर नियन्त्रण रखें अन्यथा स्वयं को हानि हो सकती है। बच्चों के अध्ययन को लेकर मन चिंतित रहेगा। नयी बीमारी से सावधानी बरतें, अन्यथा पूरा परिवार खतरे में आ सकता है।
6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)
सभी प्रकार के भौतिक सुख-सुविधा होने के बावजूद भी मानसिक कष्ट रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से ईर्ष्या का भाव रहेगा। दोपहर के बाद बिजली सम्बन्धी कार्य से सावधान रहें।

7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बेटे के व्यवहार से मन दुखी होगा। राजनीतिक विचारधारा से प्रभावित होंगे। किसी उच्चाधिकारी या मित्र के माध्यम से बिगड़े कार्य पूर्ण होंगे।
8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
नया वाहन खरीदने का शुभ योग है। धन-धान्य में वृद्धि होगी। अचानक माता के स्वास्थ्य में दिक्कत होगी। जिसके कारण अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। शत्रु से सावधान रहें।
9. धनु राशि का राशिफल (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
डायबिटीज के मरीज अपने खान-पान का ध्यान दें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। उदर-विकार से पीड़ित होंगे।
10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)
अधिक धन खर्च से बजट बिगड़ सकता है। बच्चों के साथ मन-मुटाव हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। महिला मित्र द्वारा धोखा मिल सकता है। नया रोजगार शुरू कर सकते हैं।
11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)
साझेदारी के कार्यों में दरार आने की सम्भावना है। परिवार के किसी सदस्य से ईर्ष्या भाव बना रहेगा। घरेलू जानवरों से प्रेम रहेगा। पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बना रहेगा।

12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)
बच्चों से किसी बात काे लेकर अन-बन हो सकती है। गृहणियां दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगी। अग्नि सम्बन्धी कार्य करते समय ध्यान दें। आमदनी के पर्याप्त साधन बन सकेंगे।
तो इस प्रकार था Aaj Ka Rashifal ऐसे ही और राशिफल (Horoscope) जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ और आगे पढ़े: Aaj Ka Rashifal : जानिए ! आज क्या कहते हैं आपके सितारे?…


Download Android App
Download iOS App













