Chandra Gochar 2026 Rashifal: ये 3 राशियां रहें सतर्क
1. वृषभ राशि (Taurus)

चंद्रमा आपकी राशि से छठे घर में जा रहे हैं, जिसे ज्योतिष में अच्छा नहीं माना जाता। इसकी वजह से आपके दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे ऑफिस के काम में दिक्कतें आ सकती हैं। बेहतर होगा कि आप ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।
2. वृश्चिक राशि (Scorpio)

चंद्रमा आपकी राशि से 12वें घर में रहेंगे, जिससे पैसों की समस्या हो सकती है। इस समय अपनी जमा-पूंजी खर्च करने से बचें और ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपके पैसों का फायदा उठाना चाहते हैं। ऑफिस में आपके काम पर बड़े अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी, इसलिए सावधान रहकर काम करें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
3. मीन राशि (Pisces)

चंद्रमा आपकी राशि से आठवें घर में जा रहे हैं। यह स्थान अचानक होने वाली घटनाओं का होता है, इसलिए आपको चोट या दुर्घटना से सावधान रहना चाहिए। फालतू की चिंता न करें और यात्रा करते समय अपने कीमती सामान का खास ख्याल रखें।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें- भरेगी तिजोरी या जेब होगी खाली? जानें सपने में पैसे देखने के 7 बड़े संकेत!


Download Android App
Download iOS App




