Chandra Grahan 2022 : चंद्र ग्रहण से जुड़ी अहम बातें ,जो आप नहीं जानते

Summary :

साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर यानि आज लगने जा रहा है । इस दौरान लोगों को कई बातो का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भार समेत दुनिया के कई देशों में नजर आएगा जानकारी के लिए बता दें धार्मिक रुप से चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है इसलिए पूजा अर्चना बंद कर दी जाती है और मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते है। बताया जा रहा चंद्र ग्रहण शाम 5:20 से 6;20 तक रहेगा  ग्रहण से पहले लगने वाला सूतक काल भी शुरु हो चुका है। विशेषज्ञों के…

साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर यानि आज लगने जा रहा है । इस दौरान लोगों को कई बातो का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भार समेत दुनिया के कई देशों में नजर आएगा जानकारी के लिए बता दें धार्मिक रुप से चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है इसलिए पूजा अर्चना बंद कर दी जाती है और मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते है। बताया जा रहा चंद्र ग्रहण शाम 5:20 से 6;20 तक रहेगा  ग्रहण से पहले लगने वाला सूतक काल भी शुरु हो चुका है। विशेषज्ञों के अनिसार चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा  रांची ,पटना , गुवाहटी, सिलिगुड़ी और कोलकात्ता के अलावा दिल्ली में  चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। 

चंद्र ग्रहण से जुड़ी अहम बातेंं

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण  कुछ जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा और कुछ जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण ही नजर आएगा। 
इस बार लगने वाला ग्रहण  मेष राशि में लग रहा है। इस वजह से मेष राशि पर ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।
हिंदु पचांग के अनुसार ग्रहण 8 नवंबर शाम 5 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। 
यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। इससे पहले साल का पहला चंद्र द्रहण 16 मई 2022 को लगा था। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है ।
यह ग्रहण भारत में दिखेगा जिसके चलते भारत में सूतक काल मान्य होगा। 
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरु हो जाता है। 
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जब चंद्रमा पर  पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो इस स्थिती को ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है ।

Desk Team