Dhanu Rashi May 2026 Horoscope: धनु राशि वाले जातकों के लिए मई के महीने में ग्रहों की चाल मिली-जुली रहेगी। 15 मई तक सूर्य अच्छी स्थिति में हैं, जिससे आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। 11 मई तक मंगल थोड़े कमजोर हैं, लेकिन उसके बाद अपनी राशि में आकर आपकी मदद करेंगे। 15 मई तक बुध भी आपके लिए अनुकूल रहेंगे। गुरु (बृहस्पति) आपकी राशि के स्वामी होकर आपको अच्छे परिणाम देंगे, जबकि शुक्र और शनि की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं है। राहु आपके लिए शुभ रहेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए यह महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।
Sagittarius Career Horoscope: करियर और व्यापार
नौकरी और बिजनेस के मामले में यह महीना मिला-जुला रहेगा। 15 मई तक बुध और सूर्य आपका साथ देंगे, जिससे आप काम में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। बिजनेस के लिए समय बेहतर रहेगा, लेकिन 11 मई तक कोई बड़ा रिस्क न लें। जो जैसा चल रहा है, उसे वैसा ही चलने दें।
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। ऑफिस में किसी महिला सहकर्मी से बहस न करें और उनसे उचित दूरी बनाए रखें, वरना विवाद हो सकता है।
Sagittarius Wealth Horoscope: आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

पैसों के मामले में यह महीना बहुत अच्छा नहीं रहेगा। 14 मई तक जो लोग लोन लेना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। हालांकि, पैसों की बचत करने के लिए समय सही नहीं है। 14 मई के बाद आमदनी तो ठीक होगी, लेकिन खर्चे भी बने रहेंगे। अगर आप सही प्लानिंग और सोच-समझकर खर्च करेंगे, तो पैसों की किल्लत नहीं होगी।
Sagittarius Health Horoscope: सेहत के लिए खान-पान सुधारें
सेहत के लिहाज से समय ठीक है। लेकिन शनि की दृष्टि की वजह से थोड़ी बहुत दिक्कत हो सकती है। अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखना होगा। अगर आप अपनी लाइफस्टाइल और खाने-पीने की आदतों को सही रखेंगे, तो कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी।
Sagittarius Love Life Horoscope: प्रेम और वैवाहिक जीवन

Dhanu Rashi May 2026 Horoscope: आपके के लिए आसान उपाय
- रोज सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें।
- छोटी कन्याओं का पूजन करें और उनका आशीर्वाद लें।
- छोटी कन्याओं का पूजन करें और उनका आशीर्वाद लें।




















