मेष (ARIES) : नए रोजगार के लिए भाग-दौड़ अधिक हो सकती है। घर के किसी सदस्य से ईर्ष्या-भाव बना रहेगा। आर्थिक उन्नति होगी। ऑफिस के कार्य अधिक व्यस्त रहेंगे। माता-पिता से सुख की प्राप्ति होगी।
वृष (TAURUS) : बाहर जाते समय ध्यान रखें, अन्यथा नई बिमारी जन्म ले सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। कोई नया कार्य मिल सकता है। आय के द्वार खुल सकते हैं। नये मित्रों से सम्पर्क बनेगा।
मिथुन (GEMINI) : माता के प्रति लगाव अधिक रहेगा। बहन-बहनोई द्वारा आमंत्रित हो सकते हैं। अग्नि संबन्धी कार्यों से दूर रहें। संगोष्ठि समारोह में जाने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें। लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
कर्क (CANCER) : उच्च पद की प्राप्ति होगी। विदेश जाने का मौका प्राप्त होगा। मन में किसी बात को लेकर झल्लाहट होती रहेगी। बच्चों की हरकतों से मन परेशान होगा। कारोबार में मन कुछ कम लगेगा। धन की प्राप्ति होगी।
सिंह (LEO) : आय के नए साधन बनेंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए समय अनुकूल है। दिल का दौरा पड़ सकता है। घर में मांगलिक कार्य करने से मन शान्त रहेगा। नेत्र विकार की समस्या होगी। मनोकामना पूरी होगी।
कन्या (VIRGO) : किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बिजली का कार्य करते समय सावधानी रखें। मन में किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में दरार आ सकती है। घरेलू परेशानी बनी रहेगी।
तुला (LIBRA) : किसी धार्मिक स्थल पर जाने के अवसर मिलेंगे। पिता से सम्पत्ति के बटवारे के मामले में झगड़ा हो सकता है। दूर-दराज की यात्रा पर जाते समय कीमती सामान का ध्यान रखें। कारोबार में हानि हो सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) : विद्यार्थी वर्ग को लाभ मिलेगा। घरेलू कार्यों में धन खर्च की अधिकता रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य में दिक्कत होगी। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। अचानक कोई नया दोस्त मिल सकता है। यात्रा ध्यान से करें।
धनु (SAGITTARIUS) : राज-दरबार में सम्मानित होंगे। साहित्यिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। किसी राजनेता से बहस हो सकती है। वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें। पेट में दर्द हो सकता है। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी।
मकर (CAPRICORN) : कार्य को सुनियोजित तरीके से करेंगे। मन में पाठ-पूजा के प्रति श्रद्धा जागेगी। व्यापारी वर्ग के लिए समय ठीक नहीं है। कारोबार में उलझे रहेंगे। शेयर मार्केट के दाम बढ़ सकते हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : शत्रु आपके कार्य में बांधा उत्पन्न करेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले अन्यथा पछताना पड़ सकता है। पति-पत्नी में प्यार बना रहेगा। दांत दर्द की समस्या हो सकती है। बिगड़े कार्य बनेंगे तथा मन खुश रहेगा।
मीन (PISCES) : वृहस्पति देव की अराधना करने से रूके हुए कार्य बनेंगे। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। घर में मरम्मत का कार्य करवा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, नजला, रह सकता है।


Download Android App
Download iOS App



