मेष (ARIES) : तकनीकी क्षेत्र में नौकरी के लिए आमंत्रण पत्र आ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में साहस का परिचय दे सकते हैं। किसी समारोह में जाना पड़ सकता है। दुनिया की खबरों से परिचित रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : कथा-कहानी सुनने में रुचि उत्पन्न होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें, स्वयं की हानि हो सकती है। जेब कतरों से सावधान रहें। अचानक उदर विकार की समस्या हो सकती है। तनाव भी बना रह सकता है।
मिथुन (GEMINI) : किसी के व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप न करें। अपनी छवि को धूमिल न होने दे। पास-पड़ोस से अच्छा संबन्ध बनाकर रखें। किसी नेता के माध्यम से लाभ प्राप्त हो सकता है। यात्रा ना करें तो अच्छा रहेगा।
कर्क (CANCER) : विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान कम देंगे। कुटुंब से लगाव होगा। ट्रेन द्वारा किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। छाती में मामूली दर्द की शिकायत महसूस कर सकते हैं।
सिंह (LEO) : खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। माता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। किसी अनजान व्यक्ति के बहकावें में ना आयें अन्यथा धोखा हो सकता है।
कन्या (VIRGO) : भौतिक साधनों में धन खर्च की अधिकता होगी। कोई पुरानी बीमारी गंभीर रुप ले सकती है। ग्राम के प्रधान से बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। मुकदमेबाजी में जीत मिलने के योग हैं। अपनो से धोखा होगा।
तुला (LIBRA) :नया मकान खरीदने के योग बन सकते हैं। अध्ययन में मन नही लगेगा। कारोबार के क्षेत्र में हानि होसकती है। अचानक बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। धार्मिक स्थान पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : बेटा या बेटी का रिश्ता तय हो सकता है। महिला मित्र के साथ संबन्ध अच्छे रहेंगे। डॉक्टर के सलाह की जरूरत पड़ सकती है। मन में तरह-तरह के नकारात्मक विचार मानसिक कष्ट पहुंचाते रहेंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : मूर्तियां बनाने में रुचि उत्पन्न होगी। शाम को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाए। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यक्ता है।
मकर (CAPRICORN) : अचानक अपने गुरु से मुलाकात हो सकती है। नयी तकनीकी उपकरण घर पर ला सकते हैं। विवाह शादी के योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते की बात चल सकती है। मित्रों के साथ घूमने का मौका मिल सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। अपने वक्तव्य से मंच की शोभा बढ़ा सकते हैं। बुद्धिजीवियों द्वारा सम्मानित हो सकते हैं। लेखन कार्य में प्रसिद्धि मिल सकती है। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे।
मीन (PISCES) : लेखक बनने का शौक रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। मन में नए कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। घरेलू नौकर-नौकरानी से अपनी कीमती चीजों का ध्याान रखें चोरी हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



