मेष (ARIES) : मांगलिक कार्य करवाने से कारोबार में लाभ हो सकता है। किसी उच्चाधिकारी से मुलाकात हो सकती है। नये घर में प्रवेश करने का शुभ मुहूर्त है। मान-इज्जत व प्रतिष्ठा बनी रहेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : राजनीतिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करेंगे। बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है। महिला मित्र से नोक-झोंक हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बहन-बहनोई से मन-मुटाव हो सकता है।
मिथुन (GEMINI) : किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। धन लाभ की प्राप्ति के साथ खर्च बना रहेगा। घुटनों के दर्द से परेशानी आ सकती है। पिता की सेहत का भी ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा करते समय अपने कीमती सामानों का ध्यान रखें,चोरी का भय है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। ब्याज के पैसे मिल सकते हैं। रोजगार में लाभ होगा
सिंह (LEO) : रोजी-रोटी के लिए भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। धार्मिक स्थलों पर घूमने का अवसर प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ लुफ्त उठाएंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ प्राप्त हो सकता है। खर्च बराबर रहेगा।
कन्या (VIRGO) : मन में कोई बात है जो किसी से कह नहीं पा रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों द्वारा लाभ मिल सकता है। बच्चों के बार-बार बीमार होने से मन चिंतित रहेगा। अदालत के कामों में धन व समय की हानि होगी।
तुला (LIBRA) : क्रोध को नियंत्रित रखें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। विदेश से लाभ प्राप्त होगा। सम्पत्ति के मामले में भाइयों से विवाद बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : माता-पिता का बच्चों की पढ़ाई को लेकर मन चिंतित हो सकता है। अध्ययन-अध्यापन में रुचि जागृत होती है। घरेलू खर्च से मन में कष्ट रहेगा। व्यवसायी को हानि हो सकती है। उदर विकार बढ़ सकता है।
धनु (CAPRICORN) : बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी के योग बन सकते हैं। वर-कन्या शादी के बन्धन में बंध सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जाने के अवसर प्राप्त होंगे। शतरंज खेलने की रुचि जागृत होगी। सेहत का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : नए विचारों का सृजन कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। पिता की बात से मन में कष्ट रह सकता है। अपने परिवार के साथ बाग-बगीचे में घूमने जा सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कर्मचारियों के साथ मीटिंग ले सकते हैं। आपके कार्य की सराहना की जाएगी। मुकदमेबाजी में हार का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में धन लाभ की प्राप्ति होगी।
मीन (PISCES) : भाग्योदय होगा। लेखन क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पति-पत्नी में कलह हो सकती है। किसी उच्चाधिकारी से मुलाकात होगी। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। मन खुश रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



