मेष (ARIES) : बैकिंग क्षेत्र में नौकरी के योग बन सकते हैं। वर-कन्या शादी के बन्धन में बध सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जाने के अवसर प्राप्त होंगे। शतरंज खेलने की रुचि जाग्रित होगी। सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : आज मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कर्मचारियों के साथ मीटिंग ले सकते हैं। आपके कार्य की सराहना की जाएगी। मुकदमेबाजी में हार का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में धन लाभ की प्राप्ति होगी।
मिथुन (GEMINI) : नए विचारों का सृजन कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। पिता की बात से मन में कष्ट रह सकता है। अपने परिवार के साथ बाग-बगीचे में घूमने जा सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : माता-पिता का बच्चों की पढ़ाई को लेकर मन चिंतित हो सकता है। अध्ययन-अध्यापन में रुचि जाग्रित होती है। घरेलू खर्च से मन में कष्ट रहेगा। व्यवसायी को हानि हो सकती है। उदर विकार बढ़ सकता है।
सिंह (LEO) : राजनीतिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करेंगे। बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है। महिला मित्र से नोक-झोंक हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बहन-बहनोई से मन-मुटाव हो सकता है।
कन्या (VIRGO) : सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। धन लाभ की प्राप्ति के साथ खर्च बना रहेगा। बुजुर्ग लोग घुटनों के दर्द से परेशान होंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
तुला (LIBRA) : किसी नए व्यवसाय की शुरूआत कर सकते हैं। यात्रा करते समय अपने कीमती सामानों का ध्यान रखें, चोरी का भय है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। ब्याज के पैसे मिल सकते हैं। रोजगार में लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : रोजी-रोटी के लिए भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। धार्मिक स्थलों पर घूमने का अवसर प्राप्त होता है। दोस्तों के साथ लुफ्त उठाएंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ प्राप्त हो सकता है। खर्च बराबर रहेगा।
धनु (CAPRICORN) : भाग्योदय होगा। लेखन क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पति-पत्नी में कलह हो सकती है। किसी उच्चाधिकारी से मुलाकात होगी। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। मन खुश रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : क्रोध को नियंत्रित रखें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। विदेश से लाभ प्राप्त होगा। सम्पत्ति के मामले में भाइयों से विवाद बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। खान-पीन का विशेष ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : मन में कोई बात है जो किसी से कह नहीं पा रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों द्वारा लाभ मिल सकता है। बच्चों के बार-बार बीमार होने से मन चिंतित रहेगा। अदालत के कामों में धन व समय की हानि होगी।
मीन (PISCES) : घर में मांगलिक कार्य करवाने से शान्ति महसूस होगी। किसी उच्चाधिकारी से मुलाकात हो सकती है। गृह-प्रवेश करने का शुभ मुहूर्त है। मान-इज्जत व प्रतिष्ठा बनी रहेंगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।


Download Android App
Download iOS App



