मेष (ARIES) : आपकी उदारता और भावुकता भरे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। समस्याओं का हल मिलने से मानसिक राहत मिलेगी। नकारात्मक विचारों का प्रभाव स्वयं पर न पड़ने दें। सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : मार्केटिंग संबंधी कार्यों में मोटी पार्टी से अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। शत्रुओं की गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। थोड़ी हानि की आशंका बन सकती है। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें।
मिथुन (GEMINI) : किसी अंजान व्यक्ति से डील करते समय अच्छी तरह से जांच-परख कर लें। धोखा मिलने की आशंका बन सकती है। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क (CANCER) : कभी-कभी अपने बारे में अधिक सोचना और कार्य पूरा न होने पर मानसिक कष्ट का कारण बन जाता है। आप अपने गुणों का सकारात्मक रूप से उपयोग करें तो बेहतर परिणाम मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा।
सिंह (LEO) : घर के किसी सदस्य के शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्ति को बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कार्यों को निष्ठापूर्वक करते रहें, आगामी समय में पदोन्नति के योग बन सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : आज कुछ आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। आपके अन्दर अहम की भावना उत्पन्न होने से बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कर्मचारी अपने महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कर लें उच्चाधिकारी द्वारा जांच-परख हो सकती है।
तुला (LIBRA) : पारिवारिक सुख-सुविधाओं एवं खरीदारी में समय व्यतीत होगा। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में कुछ योजनाएं बनेंगी जो फलीभूत साबित होंगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) : मित्र के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनेगी। आपका आध्यात्म के प्रति विशेष लगाव रहेगा। राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति से संबंधित लाभ मिल सकता है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें।
धनु (CAPRICORN) : एक कुशल वक्ता के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी जो आपके लोकप्रियता में वृद्धि करेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में मेहमानों के आगमन से व्यस्तता बढ़ जाएगी। शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मकर (CAPRICORN) : आज पेमेंट कलैक्ट करने का सबसे उत्तम दिन है। नौकरी-पेशा व्यक्ति को स्थान परिवर्तन की खुशखबरी मिल सकती है। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मुलाकात होने से दिल खुश हो जाएगा। सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : व्यापारिक गतिविधियों में किसी भी तरह के बदलाव की कोशिश न करें। दोस्तों के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे। मौसम का बदलाव आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मीन (PISCES) : जीवन साथी के साथ सहयोगात्मक एवं भावनात्मक संबंध बने रहेंगे। कार्य स्थल पर कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से सामना करना पड़ सकता है। महिलाएं किसी पूजा-पाठ में सम्मिलित हो सकती हैं।