मेष राशि – (21 मार्च- 20 अप्रैल)
दिया गया उधार वापस मिलने की उम्मीद है। मैनेजमेंट सही रखेंगे,प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा। परिवार में बड़ी गेदरिंग होने की संभावना है। मकान का निर्माण कार्य शुरु होने वाला है।
लकी नंबर : 1, लकी कलर : ब्राउन
वृषभ राशि – (21 अप्रैल- 20 मई)
जीवन की गति धीमा रखेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा। अच्छी वित्तीय प्रबंधन से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में चीजें अनुकूल रहने के संकेत हैं।
लकी नंबर : 2 , लकी कलर : पीच
मिथुन राशि – (21 मई- 21 जून)
मानसिकता बदलेंगे, सेहत पर पॉजिटिव असर दिखेगा। अटका हुआ पैसा मिलने से बड़ी राहत मिल सकती है। पेशेवर क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने वाली है।
लकी नंबर : 22 , लकी कलर : लाइट ग्रे
कर्क राशि – (22 जून- 22 जुलाई)
एक पुरानी बीमारी घरेलू उपचार से ठीक हो सकती है। आर्थिक रूप से सुरक्षित स्थिति में हैं,सपने साकार होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में अपनी योजना को स्वरुप दे पायेंगे।
लकी नंबर : 5, लकी कलर : मैरून
सिंह राशि – (23 जुलाई- 23 अगस्त)
हेल्थ कांशसनेस बढ़ेगा,सकारात्मक कदम उठाएंगे। इंक्रिमेंट या प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। सिनियर्स के फैसले आपके अनुकूल साबित होंगे।
लकी नंबर : 9, लकी कलर : सैफ्रॉन
कन्या राशि – (24 अगस्त- 23 सितंबर)
व्यायाम रूटीन से ब्रेक लेने से आपको फायदा होगा। कुछ अच्छी स्कीम में पैसा लगाने का लाभ मिलेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी अहमियत बढ़ने वाली है। आज दोस्तों या सगे संबंधियों के साथ वक्त बितायेंगे।
लकी नंबर :6, लकी कलर : बेज
तुला राशि – (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
बीमार परिजन की सेहत में सुधार होगा I आर्थिक स्तर पर स्थिरता आने की उम्मीद है। पेशेवर क्षेत्र में आपकी विश्वसनीयता बढ़ने वाली है। दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप का प्लान बनेगा।
लकी नंबर : 3, लकी कलर :मैजेंटा
वृश्चिक राशि – (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
डाइट में बदलाव लाएं,उर्जावान महसूस करेंगे। वित्तीय मामले में पहले से सुरक्षित स्थिति है। कार्यक्षेत्र में अपनी पॉजिशन का फायदा लेंगे। करीबी लोगों या दोस्तों से मुलाकात संभव है।
लकी नंबर : 7, लकी कलर : ग्रीन
धनु राशि – (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
फिट और एनर्जेटिक बने रहने का प्रयास करेंगे। किसी बेट या कांटेस्ट में पैसा जीत सकते हैं। ऑफिस में की गई मेहनत का फल मिलने वाला है। पार्टनर से किया हुआ वादा निभा पायेंगे।
लकी नंबर : 4, लकी कलर : गोल्डन
मकर राशि – (22 दिसंबर-21 जनवरी)
वेट घटाने का प्रयास सकारात्मक संकेत देगा। नए बिजनेस के लिए पूँजी रुकावट नहीं बनेगी I परिवार में आज उत्सव जैसा माहौल रहेगा। अकेडमिक कमियों पर ध्यान देना शुरु करेंगे।
लकी नंबर : 8, लकी कलर : व्हाइट
कुंभ राशि – (22 जनवरी- 19 फरवरी)
फिट रहने के लिए स्पोर्ट्स अच्छा जरिया रहेगा। पहले के निवेश से अच्छा मुनाफा होने वाला है। प्रोफेशनल क्षेत्र में बड़ा ऑफर मिल सकता है। घर के किसी सदस्य से आपको मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी मार्केट के माहौल का लाभ ले सकते हैं।
लकी नंबर :6, लकी कलर : येलो
मीन राशि – (20 फरवरी- 20 मार्च)
स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर सजग रहना होगा। अकेडमिक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वित्तीय स्तर पर सकारात्मक सुधार कर पायेंगे। पेशेवर और सामाजिक क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा।
लकी नंबर : 1, लकी कलर : ऑरेंज


Download Android App
Download iOS App















