Kal Ka Rashifal 24 July 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से 24 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन अनुशासन, सूझबूझ और धैर्य का है। कल का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। लव लाइफ में बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कल के राशिफल के हिसाब से कई राशियों को धन, तरक्की और खुशियां मिलेंगी, वहीं कुछ को धीरज से काम लेना होगा। कुल मिलाकर, यह दिन हर किसी के लिए कुछ नया सीखने और तरक्की करने का मौका लेकर आया है। आइए, जानें मेष से लेकर मीन तक आपके लिए कल का दिन कैसा रहने वाला है।
Tomorrow Horoscope 24 July 2026: कैसा रहेगा आपका कल का दिन?
1. मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताने और लोगों से मिलने-जुलने के लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। अगर भविष्य को लेकर कोई जरूरी या बड़ी योजनाएं आपने बना रखी हैं, उन्हें फिलहाल गुप्त ही रखें, किसी को बताने से काम में रुकावट आ सकती है। प्यार के मामले में आज का दिन बेहद खूबसूरत रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी पुराने दोस्त से दिल की बात हो सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे पार्टनर के साथ किसी डेट पर जा सकते हैं। आपस में बातचीत से प्यार और भरोसा गहरा होगा।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
2. वृषभ राशि (Taurus)
अगर आज आपका मन किसी वजह से थोड़ा परेशान है, तो अकेले रहने के बजाय अपने किसी करीबी, दोस्त या परिवार के सदस्य से इस बारे में बात करें, आपकी समस्या का सामाधान जरूर मिलेगा। अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा धैर्य और संयम बनाकर रखें, जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। लव लाइफ में आज थोड़ा संयम रखने की जरूरत होगी। पार्टनर के साथ किसी छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें और शांत रहकर मामले को सुलझाएं, शाम तक सब ठीक हो जाएगा।
शुभ रंग: व्हाइट
शुभ अंक: 6
उपाय: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं और आशीर्वाद लें।
शुभ अंक: 6
उपाय: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं और आशीर्वाद लें।
3. मिथुन राशि (Gemini)
बुध ग्रह के मार्गी होने की वजह से आपके अंदर एक कॉन्फिडेंस देखने को मिलेगा। आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स आज आपको फायदा दिलवा सकती हैं। ऑफिस में आपके सीनियर्स आपके काम और आपकी मेहनत से काफी खुश रहेंगे, जिससे आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आज आपकी लव लाइफ में खुशियों की बरसात होगी। अगर आप अपने दिल की बात किसी से कहना चाहते हैं, तो आज का दिन दिल का हाल बयां करने के लिए सबसे बेहतरीन है।
शुभ रंग: ब्लू
शुभ अंक: 5
उपाय: गणेश जी को दूर्वा (हरी घास) अर्पित करें।
शुभ अंक: 5
उपाय: गणेश जी को दूर्वा (हरी घास) अर्पित करें।
4. कर्क राशि (Cancer)
अपनी भावनाओं और मन की बातों को दिल में दबाकर न रखें, जो भी बात है उसे अपनों के सामने खुलकर जाहिर करें। इसके साथ ही आज आपको अपनी फिटनेस और सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की सख्त जरूरत है। जीवन में जो भी चुनौतियां आपके सामने आ रही हैं, उनका हिम्मत और निडरता के साथ सामना करें। रिश्तों के मामले में आज आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ अपनी दिल की बात शेयर करें, इससे आप दोनों के बीच का भरोसा और ज्यादा मजबूत होगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल चढ़ाएं।
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल चढ़ाएं।
5. सिंह राशि (Leo)
अपनी रोजाना की भागदौड़ और कामकाज से थोड़ा ब्रेक लें। खुद को मानसिक शांति देने और थोड़ा पर्सनल स्पेस देने का यह बिल्कुल सही समय है। कुछ समय अकेले बिताएं, अपनी पसंदीदा चीजें करें ताकि आप खुद को अंदर से तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस कर सकें। आज आपका पार्टनर आपके मूड को बहुत अच्छी तरह समझेगा। अगर आप मानसिक रूप से थोड़ा थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो आपका साथी आपको पूरा सपोर्ट देगा। साथ में बिताया गया कुछ सुकून भरा समय आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
6. कन्या राशि (Virgo)
अगर आपके मन में किसी बात को लेकर तनाव या चिंता है, तो उससे भागने के बजाय उसकी वजह को समझने की कोशिश करें। आज पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात पर चर्चा हो सकती है। अगर कोई गलतफहमी चल रही थी, तो बातचीत करके उसे खत्म करने का यह सही समय है। एक-दूसरे पर भरोसा रखें, इससे आपके लव रिलेशन में नयापन और मिठास आएगी।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 5
उपाय: पक्षियों को हरा मूंग दाना डालें।
शुभ अंक: 5
उपाय: पक्षियों को हरा मूंग दाना डालें।
7. तुला राशि (Libra)
अपनी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर लेने से बचें, वरना आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। पैसों और पैसों से जुड़े मामलों में पूरी सावधानी से ही कदम आगे बढ़ाएं। बिना सोचे-समझे पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेना आपको परेशानी में डाल सकता है। आज लव लाइफ में बदलाव आ सकते हैं। अपने काम के साथ-साथ अपने पार्टनर के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 7
उपाय: किसी मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाएं।
शुभ अंक: 7
उपाय: किसी मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाएं।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज अपने परिवार के लिए समय जरूर निकालें। अगर आप कोई नया निवेश या बड़ा आर्थिक लेन-देन करने की सोच रहे हैं, तो उसकी कागजी कार्रवाई और सभी नियमों की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज आपके रिश्तों में ईमानदारी का होना बहुत जरूरी है। अगर मन में कोई बात है तो अपने साथी से साफ कहें, घुमा-फिराकर बात करने से बचें। शाम के समय पार्टनर के साथ कोई खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक: 8
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
9. धनु राशि (Sagittarius)
आज आपको अपने पुराने दोस्तों से पूरा सहयोग और मदद मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके जो काम काफी समय से अधूरे पड़े थे या अटके हुए थे, उन्हें पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपकी लव लाइफ मे रोमांस बना रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आप किसी घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनकी लाइफ में आज किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
शुभ रंग: येलो
शुभ अंक: 3
उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
शुभ अंक: 3
उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
10. मकर राशि (Capricorn)
अगर आपके करियर या नौकरी में कुछ परेशानियां या रुकावटें आ रही हैं, तो बॉस या सीनियर्स से खुलकर बात करें। आपका अनुशासन, मेहनत और धैर्य आपको हर मुश्किल से बाहर निकालेगा और भविष्य में बड़ा फायदा दिलाएगा। आज पार्टनर के साथ अपने करियर और भविष्य की योजनाओं को लेकर बात कर सकते हैं। आपका साथी आपकी सोच और मेहनत का सम्मान करेगा। दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और एक दूसरे के लिए सम्मान बढ़ेंगा।
शुभ रंग: ब्लैक
शुभ अंक: 4
उपाय: शनिवार या आज के दिन शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ अंक: 4
उपाय: शनिवार या आज के दिन शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
11. कुंभ राशि (Aquarius)
अपनी जिम्मेदारियों से थोड़ा सा समय निकालकर खुद के लिए भी समय निकालें, जिससे आप तरोताजा महसूस कर सकें। आपके ऑफिस में आपकी मेहनत को देखा जाएगा और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए आपकी तारीफ होगी। लव लाइफ में आज कुछ नया और नयापन देखने को मिल सकता है। आपका पार्टनर आपको कोई प्यारा सरप्राइज दे सकता है। एक दूसरे के साथ खास पल बिताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच का प्यार और बढ़ेगा।
शुभ रंग: स्काई ब्लू
शुभ अंक: 11
उपाय: जरूरतमंदों या गरीबों को भोजन कराएं।
शुभ अंक: 11
उपाय: जरूरतमंदों या गरीबों को भोजन कराएं।
12. मीन राशि (Pisces)
आज आपके मन में कई तरह की भावनाएं आ सकती हैं, लेकिन छोटी-छोटी और बातों पर ज्यादा दिमाग खपाने से बचें। बेवजह की ओवरथिंकिंग से दूर रहें और अपनी सेहत तथा खान-पान का खास ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में आज थोड़ी सावधानी बरतें। पार्टनर की किसी छोटी सी बात को दिल से न लगाएं। अपने गुस्से पर काबू रखें। एक दूसरे को थोड़ा समय और स्पेस दें, इससे रिश्ता सुधारने में मदद मिलेगी।
शुभ रंग: सैफ्रॉन
शुभ अंक: 3
उपाय: आज किसी जरूरतमंद बच्चे को कपड़े दान करें।
शुभ अंक: 3
उपाय: आज किसी जरूरतमंद बच्चे को कपड़े दान करें।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।



Download Android App
Download iOS App




