Kark Rashi May 2026 Horoscope: कर्क राशि वालों को इस महीने सूर्य शुभ फल देंगे। मंगल की स्थिति 11 मई तक थोड़ी कमजोर है, लेकिन उसके बाद वह आपके कामों को सफल बनाने में मदद करेंगे। बुध ग्रह भी लगभग पूरे महीने आपके पक्ष में रहेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। गुरु और शनि का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। राहु-केतु की वजह से बीच-बीच में थोड़ी टेंशन हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर मई का महीना आपके लिए काफी बेहतर साबित होगा।
Cancer Career Horoscope: बिजनेस और करियर
करियर के मामले में 11 मई के बाद का समय आपके लिए ज्यादा अच्छा है। नौकरीपेशा वालों की मेहनत रंग लाएगी और बड़े अधिकारियों के साथ रिश्ते सुधरेंगे। ऑफिस में सहकर्मी भी आपकी मदद करेंगे। बिजनेस के लिए यह महीना पिछले महीने से बेहतर रहेगा। अगर आप कोई बहुत बड़ा रिस्क नहीं लेते हैं, तो काम अच्छा चलता रहेगा और नुकसान का कोई डर नहीं है।
Cancer Wealth Horoscope: आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
पैसों के मामले में यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है। 14 मई तक आपको बढ़िया मुनाफा हो सकता है। इसके बाद खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं। बेहतर होगा कि आप फिजूलखर्ची से बचें और बचत पर ध्यान दें। 15 मई के बाद सूर्य की स्थिति आपको आर्थिक रूप से और भी मजबूत बनाएगी।
Cancer Health Horoscope: सेहत में होगा सुधार
इस महीने आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। जो बीमारियां पिछले कुछ समय से आपको परेशान कर रही थीं, उनमें सुधार होगा। कोई नई बड़ी समस्या आने के संकेत नहीं हैं। बस मौसम बदलने की वजह से होने वाली छोटी-मोटी सर्दी-खांसी हो सकती है। अगर आप अपने खाने-पीने का ध्यान रखेंगे और लापरवाही नहीं करेंगे, तो पूरा महीना तंदुरुस्त रहेंगे।
Cancer Love Life Horoscope: प्रेम और शादीशुदा जीवन
लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। शुक्र की कृपा से रिश्तों में खुशियां रहेंगी। अगर आप सगाई या शादी की बात आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो यह महीना सही है। बस 11 मई के बाद अपने गुस्से पर काबू रखें ताकि बिना बात के झगड़े न हों। शादीशुदा जोड़ों के बीच तालमेल बेहतर होगा। 11 मई के बाद पुराने विवाद सुलझने लगेंगे और तनाव कम होगा। पुरानी बातों को नजरअंदाज न करें और शांति से बैठकर मसले सुलझाएं।
Cancer Monthly Horoscope May 2026: घर का माहौल कैसा रहेगा?
परिवार में पिछले महीने की तुलना में शांति रहेगी और गलतफहमियां दूर होंगी। घर के लोग एक-दूसरे को बेहतर समझेंगे। घर-गृहस्थी के मामले में स्थितियां सुखद रहेंगी, हालांकि मंगल के प्रभाव से कभी-कभी छोटी समस्याएं आ सकती हैं। घर में बिजली के सामान या आग का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें।
Kark Rashi May 2026 Horoscope: आपके लिए आसान उपाय
- रोजाना सूरज को हल्दी मिला हुआ जल चढ़ाएं।
- मंगलवार के दिन मंदिर में गुड़ की मिठाई का दान करें।
यह भी पढ़ें-मिथुन राशि मई 2026 राशिफल: मई में ग्रहों का गोचर लाएगा सकारात्मक बदलाव, निवेश और करियर में बड़े लाभ के संकेत
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




