बुध की बुद्धि या शनि की सख्ती? जानें 23 दिसंबर को कौन सा अंक चमकाएगा आपकी किस्मत

Summary :

Numerology Horoscope Today: आज 23 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार है। अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, आज की तारीख (23) का मूलांक 5 (2+3=5) है, जिसका स्वामी बुध है। वहीं, पूरी तिथि का योग (23+12+2025 = 17 = 1+7) करने पर भाग्यांक 8 आता है, जिसका स्वामी शनि है। ऐसे में आज का दिन बुध की गति और शनि के अनुशासन का एक अनोखा मिश्रण है। जहां मूलांक 5 आपको नए विचार और संवाद की शक्ति देगा, वहीं भाग्यांक 8 आपसे धैर्य और कड़ी मेहनत की मांग करेगा। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लिए  कैसा रहेगा आज…

Numerology Horoscope Today: आज 23 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार है। अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, आज की तारीख (23) का मूलांक 5 (2+3=5) है, जिसका स्वामी बुध है। वहीं, पूरी तिथि का योग (23+12+2025 = 17 = 1+7) करने पर भाग्यांक 8 आता है, जिसका स्वामी शनि है।
ऐसे में आज का दिन बुध की गति और शनि के अनुशासन का एक अनोखा मिश्रण है। जहां मूलांक 5 आपको नए विचार और संवाद की शक्ति देगा, वहीं भाग्यांक 8 आपसे धैर्य और कड़ी मेहनत की मांग करेगा। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लिए  कैसा रहेगा आज का दिन, साथ जानेंगे शुभ रंग और खास उपाय।

Numerology Horoscope Today: आज का अंक राशिफल

Daily Numerology Horoscope
Daily Numerology Horoscope Today (Photo: AI Generated)

मूलांक 1 (बर्थ डेट: 1, 10, 19, 28)

आज मूलांक 1 वाले लोगों का नेतृत्व कौशल परखा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन रणनीतिक सोच से आप सफल होंगे। अहंकार से बचें और वरिष्ठों के साथ तालमेल बिठाकर रखें।

शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक 2 (बर्थ डेट: 2, 11, 20, 29)

मूलांक 2 वाले लोग आज भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं। व्यापारिक फैसलों में दूसरों पर पूरी तरह निर्भर न रहें। पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है, इसलिए शांत रहकर बातों को सुलझाएं।

शुभ रंग: सफेद
उपाय: चांदी के बरतन से पानी पिएं।

मूलांक 3 (बर्थ डेट: 3, 12, 21, 30)

पारिवारिक मामलों के लिए दिन बेहतर होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कोई सकारात्मक योजना बना सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक 4 (बर्थ डेट: 4, 13, 22, 31)

मूलांक 4 वाले लोग आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखकर आगे बढ़ें।

शुभ रंग: भूरा
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

Numerology Horoscope Today
Numerology Horoscope Today (Photo: AI Generated)

मूलांक 5 (बर्थ डेट: 5, 14, 23)

आज आपके मन में बेचैनी रह सकती है। एक साथ कई काम करने से बचें। नौकरी में उन्नति के योग हैं। अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है।
शुभ रंग: हरा
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

मूलांक 6 (बर्थ डेट: 6, 15, 24)

व्यवसाय और करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी, हालांकि सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें।
शुभ रंग: गुलाबी या क्रीम
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

मूलांक 7 (बर्थ डेट: 7, 16, 25)

आज आप शांति और एकांत पसंद करेंगे। रिसर्च या विश्लेषण से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक निर्णय लेते समय सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें और अनावश्यक बहस से दूर रहें।

शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक 8 (बर्थ डेट: 8, 17, 26)

आज का दिन आपके लिए “पावर डे” साबित हो सकता है। शनि और बुध की ऊर्जा आपको आर्थिक मजबूती और प्रतिष्ठा दिला सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी ईमानदारी भविष्य में सुखद साबित होगी।

शुभ रंग: काला
उपाय: शनि देव के सामने तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक 9 (बर्थ डेट: 9, 18, 27)

आज ज्यादा संवेदनशील महसूस करेंगे। दूसरों की मदद करें, लेकिन अपनी सीमाओं का ध्यान रखते हुए। गुस्से पर काबू रखें, यह आपके बनते कार्यों को खराब कर सकता है।

शुभ रंग: नारंगी
उपाय: मसूर की दाल का दान करें।

Numerology Horoscope Today
Numerology Horoscope Today (Photo: Freepik)

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।