Sawan Shivratri Chaturgrahi Yog 2026: सावन शिवरात्रि पर बेहद शुभ चतुर्ग्रही योग; इन 6 राशियों के करियर और बैंक बैलेंस में आएगा उछाल

Summary :

सावन शिवरात्रि 2026: 11 अगस्त 2026 को पड़ने वाली सावन शिवरात्रि इस बार बेहद खास होने वाली है। इस दिन कई दुर्लभ और शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। खास बात यह है कि कर्क राशि में सूर्य, गुरु, बुध और चंद्रमा की युति से 'चतुर्ग्रही योग' बन रहा है। इसके अतिरिक्त, बुधादित्य योग और गजकेसरी योग भी बनेंगे, साथ ही गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन शुभ योगों का 6 राशियों पर सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Sawan Shivratri Chaturgrahi Yog 2026: हिंदू धर्म में सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि का खास महत्व है। इस साल सावन शिवरात्रि मंगलवार 11  अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त उपवास रखकर भोलेनाथ की अराधना करेंगे। कहते हैं कि पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस बार शिवरात्रि और भी खास होने वाली है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस दिन चतुर्ग्रही योग बनेगा, क्योंकि कर्क राशि में सूर्य, गुरु, बुध और चंद्रमा एक साथ रहेंगे। इसके साथ ही बुधादित्य योग और गजकेसरी योग भी बन रहे हैं। गुरु ग्रह भी अपनी उच्च राशि कर्क में मौजूद हैं। आइए, जानते हैं कि यह खास योग किन 6 राशियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

सावन शिवरात्रि पर चतुर्ग्रही योग, 6 राशियों के लिए बेहद शुभ (Sawan Shivratri 2026 Chaturgrahi Yog Lucky Zodiac Signs)

1. मेष राशि (Aries)

Mesh Rashi
Mesh Rashi
मेष राशि के लोगों के लिए यह चतुर्ग्रही योग अच्छे नतीजे ला रहा है। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों या किसी भरोसेमंद इंसान के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू करने की बात आगे बढ़ सकती है। काफी समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

2. कर्क राशि (Cancer)

Kark Rashi
Kark Rashi

कर्क राशि वालों के लिए यह योग बहुत शुभ रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी पर्सनालिटी में सुधार आएगा। वर्कप्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी, कई रास्तों से पैसा आएगा और कमाई बढ़ने के योग हैं।

3. सिंह राशि (Leo)

Singh Rashi
Singh Rashi

सिंह राशि के लोगों को पैसे और करियर के मामले में बड़ा फायदा हो सकता है। बिजनेसमैन को इन्वेस्टमेंट के नए मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों, खासकर सरकारी नौकरी करने वालों की सैलरी बढ़ सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा और कोई भी बड़ा फैसला लेते वक्त जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

4. तुला राशि (Libra)

Tula Rashi
Tula Rashi

तुला राशि वालों को काम के सिलसिले में इस योग का अच्छा असर दिखेगा। नौकरी में प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में मन लगेगा, जिससे दिमागी सुकून मिलेगा। युवा अपने करियर के लिए नए प्लान बना सकते हैं, जो आगे जाकर आपको फायदा देंगे।

5. वृश्चिक राशि (Scorpio)

Vrishchik Rashi
Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग किसी वरदान से कम नहीं है। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं, खानदानी जायदाद से फायदा हो सकता है और पुराने निवेश से भी बड़ा मुनाफा मिलने की उम्मीद है।

6. मीन राशि (Pisces)

Meen Rashi
Meen Rashi
मीन राशि के लोगों को इस शुभ योग से बहुत फायदा मिल सकता है। क्रिएटिव काम करने वालों की किस्मत चमक जाएगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अचानक से कमाई बढ़ेगी और आप पैसे बचाने में भी कामयाब रहेंगे। बिजनेस में कोई मनचाही डील पक्की हो सकती है और यात्रा करने से लाभ होगा।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।