22 अप्रैल से बदल चुकी है शनि की चाल, इन 5 Lucky राशियों के लिए शुरू हुए ‘अच्छे दिन’!

Summary :

Shani Uday 2026 Rashifal: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। शनि देव व्यक्ति के कर्मों के आधार पर उसे फल देते हैं। नवग्रहों में शनि का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उनका असर इंसान की तरक्की, सेहत और सुख-सुविधाओं पर पड़ता है। जब कुंडली में शनि मजबूत होते हैं, तो व्यक्ति की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और उसे हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है। पिछले कुछ समय से शनिअस्त थे, लेकिन 22 अप्रैल को सुबह 4:49 बजे वे उदय हो चुके हैं। इस समय उनकी शक्ति बढ़ जाएगी, जिसका सकारात्मक असर कुछ खास राशियों…

Shani Uday 2026 Rashifal: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। शनि देव व्यक्ति के कर्मों के आधार पर उसे फल देते हैं। नवग्रहों में शनि का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उनका असर इंसान की तरक्की, सेहत और सुख-सुविधाओं पर पड़ता है।

जब कुंडली में शनि मजबूत होते हैं, तो व्यक्ति की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और उसे हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है। पिछले कुछ समय से शनिअस्त थे, लेकिन 22 अप्रैल को सुबह 4:49 बजे वे उदय हो चुके हैं। इस समय उनकी शक्ति बढ़ जाएगी, जिसका सकारात्मक असर कुछ खास राशियों पर दिखने वाला है। आइए जानें वो लकी राशियां कौन सी हैं।

Shani Uday 2026 Rashifal: इन राशियों की चमकेगी किस्मत

1. वृषभ राशि (Taurus)

Taurus
Taurus (Source: Social Media)
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का उदय होना किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी होंगी। खुद का घर या नई गाड़ी खरीद सकते हैं। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और अटके हुए प्रोजेक्ट्स तेजी से पूरे होंगे। बिजनेस करने वालों को भी मोटा मुनाफा होने की उम्मीद है।

2. मिथुन राशि (Gemini)

Gemini
Gemini (Source: Social Media)
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर में लंबी छलांग लगाने का है। ऑफिस में आपको मेहनत का पूरा क्रेडिट मिलेगा। समाज और वर्कप्लेस पर आपकी इज्जत बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए धन लाभ के नए मौके लेकर आएंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन जोश में आकर फिजूलखर्ची न करें।

3. तुला राशि (Libra)

Libra
Libra (Source: Social Media)
तुला राशि के लोगों के लिए यह समय जीवन में बदलाव और पॉजिटिव एनर्जी लेकर आएगा। ऑफिस या बिजनेस में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की हर कोई तारीफ करेगा। अगर आप वर्तमान नौकरी से खुश नहीं हैं और स्विच करना चाहते हैं, तो यह सबसे सही समय है। जो काम काफी समय से लटके हुए थे, वे अब बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी।

4. धनु राशि (Sagittarius)

Sagittarius
Sagittarius (Source: Social Media)
धनु राशि वालों के लिए शनि का उदय उनकी पैसों से जुड़ी तंगी को खत्म करने वाला साबित होगा। पैसे कमाने के कई सारे मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप बड़ी जिम्मेदारियां बखूबी निभा पाएंगे। बिजनेस में पैसे निवेश किए हैं, तो अब उसका डबल फायदा मिल सकता है। नई पार्टनरशिप शुरू करना भी फायदेमंद रहेगा।

5. मकर राशि (Capricorn)

चूंकि शनि देव खुद मकर राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय गोल्डन पीरियड जैसा है। आप खुद को पहले से ज्यादा निडर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। समाज में आपका नाम और रुतबा बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है या किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर आ सकता है। बिजनेस में निवेश के लिए यह बहुत बढ़िया मौका है। साथ ही, इस दौरान आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।