Surya Gochar 2026: 16 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, बुध की मौजूदगी से बनेगा शुभ संयोग, जानें इसका प्रभाव

Summary :

हिंदू धर्म में राशि का बेहद महत्त्व होता है, इसलिए कुछ राशियों के लिए जून का महीना काफी ज्यादा अच्छा रहने वाला है। इस दौरान सूर्य गोचर मिथुन राशि में 16 जून, मंगलवार के दिन होने जा रहा है। जहां पहले से ही बुद्ध बैठे हुए हैं। बुध के स्वराशि मिथुन में होने से भद्र राजयोग का संयोग भी बनेगा। कुछ राशियों के लिए ये समय बहुत ज्यादा शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। इस दौरान पारिवारिक और करियर के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। 15 जून को मध्य रात्रि के बाद 12 बजकर 12 मिनट पर सूर्य…

हिंदू धर्म में राशि का बेहद महत्त्व होता है, इसलिए कुछ राशियों के लिए जून का महीना काफी ज्यादा अच्छा रहने वाला है। इस दौरान सूर्य गोचर मिथुन राशि में 16 जून, मंगलवार के दिन होने जा रहा है। जहां पहले से ही बुद्ध बैठे हुए हैं। बुध के स्वराशि मिथुन में होने से भद्र राजयोग का संयोग भी बनेगा। कुछ राशियों के लिए ये समय बहुत ज्यादा शुभ परिणाम लेकर आने वाला है।

इस दौरान पारिवारिक और करियर के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। 15 जून को मध्य रात्रि के बाद 12 बजकर 12 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके चलते सूर्य का गोचर 16 जून को ही माना जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं, मिथुन राशि पर सूर्य गोचर का कैसा रहने वाला है।

Surya Gochar 2026: कब हो रहा है सूर्य का मिथुन राशि में गोचर?

Surya Gochar 2026
Surya Gochar 2026 (Source: social media)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव मध्य जून के समय मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं, कहा जाता है कि मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं, जो सूर्य के मित्र माने जाते हैं, इसलिए इस गोचर को कई मायनों में शुभ और एनर्जी से भरपूर माना जाता है। इस दौरान लोगों की बातचीत करने की क्षमता, बुद्धि और व्यापार में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।

Sun Transit in Gemini: इस गोचर का आम जीवन पर प्रभाव

Sun Transit in Gemini
Sun Transit in Gemini (Source: social media)
  • मिथुन राशि बातचीत और कम्युनिकेशन की राशि है। सूर्य के यहां आने से लोग अपनी बात को ज्यादा मजबूती और स्पष्टता से रख पाएंगे।
  • इस समय लोगों का दिमाग तेजी से काम करेगा। नए आइडियाज आएंगे और पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिलेगी।
  • मिथुन राशि छोटी दूरी की यात्राओं को दर्शाती है। इस दौरान काम या बिजनेस के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

Surya ka Mithun Rashi me Gochar: सूर्य देव को प्रसन्न करने के आसान उपाय

Surya ka Mithun Rashi me Gochar
Surya ka Mithun Rashi me Gochar (Source: social media)
  • रोज सुबह जल्दी उठकर तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • जल देते समय ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • रविवार के दिन नमक का सेवन कम करें और लाल कपड़े, गेहूं या तांबे के बर्तनों का दान करें।
  • अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करें, क्योंकि सूर्य पिता के कारक माने जाते हैं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।