घर की परेशानियों को बढ़ा देगी ये सब्जियां,भूलकर भई इन खास दिनों में ना करें इनका सेवन

Summary :

पितृ पक्ष का समय पितरों को समर्पित होता है। इसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं, साथ ही इन दिनों में खाने की चीजों को लेकर पर कुछ परहेज करने चाहिएआपको जानना चाहिए कि आप पितृ पक्ष में अपने आहार में बदलाव करके भी पितरों को खुश कर सकते हैं। इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है। इन दिनों की इस अवधि में पितरों को खुश करने के लिए लोग तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म के साथ-साथ कई तरह के उपाय भी करते हैं, क्योंकि पितरों की नाराजगी एक इंसान नहीं बल्कि पूरे…

पितृ पक्ष का समय पितरों को समर्पित होता है। इसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं, साथ ही इन दिनों में खाने की चीजों को लेकर पर कुछ परहेज करने चाहिएआपको जानना चाहिए कि आप पितृ पक्ष में अपने आहार में बदलाव करके भी पितरों को खुश कर सकते हैं।

इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है। इन दिनों की इस अवधि में पितरों को खुश करने के लिए लोग तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म के साथ-साथ कई तरह के उपाय भी करते हैं, क्योंकि पितरों की नाराजगी एक इंसान नहीं बल्कि पूरे परिवार पर भारी पड़ती है। ऐसे में इन दिनों बहुत सी चीजों का खास ख्याल रखना होता है। जिसमें खाना भी शामिल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पितृ पक्ष के दौरान किन सब्जियों को नहीं खाना चाहिए।

पितर पक्ष में किन सब्जियों को नहीं खाना चाहिए’

मूली-पितृ पक्ष के दौरान मूली का सेवन करने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसे अशुद्ध माना गया है। ऐसे में श्राद्ध पक्ष में न तो मूली का सेवन करना चाहिए और नहीं इसे किसी भी प्रकार के भोग में शामिल करना चाहिए।

अरबी- पितृ पक्ष के दौरान जमीन के नीचे से उगने वाली सब्जियों का सेवन करना वर्जित माना गया है।

आलू- श्राद्ध पक्ष में आलू का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस इन दिनों में खाना वर्जित माना गया है और ना ही श्राद्ध के दौरान ब्राह्मणों को आलू से बनी कोई सब्जी खिलाएं।

पितृ पक्ष के दौरान जमीन के नीचे से उगने वाली सब्जियों का सेवन करना वर्जित माना गया है। 

लहसुन प्याज-पितृ पक्ष के दिनों में लहसुन प्याज जैसी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

मसूर की दाल-शास्त्रों के मुताबिक श्राद्ध पक्ष के दौरान मसूर की दाल का सेवन वर्जित माना गया है। इससे आपको पितृ दोष लग सकता है।

चना-पितृ पक्ष के दौरान चना या फिर चने से बनी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि पितरों को भी श्राद्ध में चने की दाल, चने से बना सत्तू आदि चढ़ाया जाता है।

Desk Team