मेष (ARIES) : कैरियर संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। उच्चाधिकारी से लाभ प्राप्त होंगे। पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहने की जरूरत है।
वृष (TAURUS) : दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। थकान एवं कमजोरी महसूस होगा। वाद-विवाद को बढ़ावा न दें। संगीत एवं मनोरंजन में रुचि जागृत होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : नौकरी में तरक्की होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पत्नी से मन-मुटाव बढ़ सकता है। घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अचानक किसी नई बीमारी का जन्म हो सकता है, जिससे चिंतित रहेंगे।
कर्क (CANCER) : काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। महिला मित्र से मधुर संबंध रहेंगे। दुर्घटना से शारीरिक चोट लगने की आशंका बन सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति मिलेगी।
सिंह (LEO) : किसी नये कार्य के प्रति मन में उत्साह रहेगा। सामाजिक सद्भावना जागृत होगी। कुटुंब के किसी सदस्य से मन-मुटाव हो सकता है। कानूनी दाव-पेंच न खेलें अन्यथा हानि हो सकती है। यात्रा ध्यान से करें।
कन्या (VIRGO) : माता के प्रति सम्मान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। चुगलखोरों से सावधान रहें अन्यथा आपको नुक्सान पहुंचा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
तुला (LIBRA) : व्यापारिक लेने-देन के कार्यों में सावधानी बरतें। पति-पत्नी में मनमुटाव बढ़ेगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें अन्यथा चोट लगने का भय है।
वृश्चिक (SCORPIO) :पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे। किसी उच्चाधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। महिला मित्र से अनबन बढ़ सकती है। भाई-बहन में प्यार बढ़ेगा। वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : जमीन-जायदाद के मामले में विवाद बढ़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। शिक्षा जगत में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा ध्यान से करें।
कुम्भ (AQUARIUS) : मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। किसी सगे-संबंधी से अनावश्यक वाद-विवाद न करें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति मन चिंतित रहेगा। आय में वृद्धि होने के योग हैं।
मीन (PISCES) : गुरु की कृपा बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी राजनेता से अच्छे संबंध बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मन-मुटाव बना रहेगा। यात्रा का योग शुभ है। सेवा-भाव के अवसर मिलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



