मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) :फिजूलखर्चों को कम करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नियमित दिनचर्या अपनाने से सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा किए गए बदलावों की सभी प्रशंसा करेंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग के साथ रिश्ता सुधर सकता है। किसी तीर्थयात्रा पर जाने के योग हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- हल्का हरा।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) :किसी ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने में कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र पर किसी जटिल समस्या को चतुराई से संभालने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- पीला।
कर्क (CANCER) (22 जून से 22 जुलाई) : सेहतमंद रहने के लिए मेडिटेशन और योगा करें। करियर के विकल्प चुनने के लिए प्रोफेशनल की सलाह लें। धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। परिवार में किसी समस्या को प्यार से संभालने की जरूरत है। किसी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- बेज।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) : आपके द्वारा चुना गया करियर का रास्ता लाभदायक साबित होगा। किसी की बीमारी में सुधार के संकेत हैं। परिवार में किसी मतभेद के चलते शांति भंग हो सकती है। कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी के लेनदेन के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- केसरिया।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) :प्रोफेशनल मोर्चे पर किसी की मदद करेंगे। किसी डील से मिला पैसा वापिस मिलने में समस्या हो सकती है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी को समय देने की कोशिश करें। परिवार के साथ छुट्टियों का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- सी ग्रीन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे। ज्यादा धन कमाने के लालच में ना पड़ें। सेहत के चलते परिवार के किसी समारोह में हिस्सा लेना मुश्किल होगा। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्ची को खरीदने में कामयाब होंगे। शुभ अंक- 17, शुभ रंग-फोरेस्ट ग्रीन।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :किसी डील को करने में मुश्किल हो सकती है। किसी की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी समस्या के चलते गुस्सा आ सकता है। किसी दोस्त के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। किसी घर या फ्लैट का मालिकाना हक मिल सकता है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गाढ़ा पीला।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। कार्यक्षेत्र पर किसी की मदद की जरूरत पड़ सकती है। परिवार के किसी मामले को लेकर चिंतित हो सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभदायक नहीं रहेगा। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- लाल।


Download Android App
Download iOS App



