मेष (ARIES) : राजनीतिक क्षेत्र में रुचि उत्पन्न होगी। धार्मिक विचार धारा से प्रभावित होंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। अचानक पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में लाभ होने के योग हैं।
वृष (TAURUS) : बेरोजगारी दूर होंगी। मकान एवं वाहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य से खर्च की अधिकता रहेगी। शत्रु आपके कार्यों में बाधा पहुंचा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।
मिथुन (GEMINI) : उच्चाधिकारियों के सहयोग से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजन करने के अवसर प्राप्त होंगे। सन्तान का सुख प्राप्त होगा। पत्नी के सेहत को लेकर मन दुखी रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : दूसरों की अनावश्यक जिम्मेदारी की वजह से भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। मुकदमे बाजी में धन खर्च की अधिकता रहेगी। रोजगार मिलने के योग बन सकते हैं।
सिंह (LEO) : भौतिक सुख-सुविधाओं के कारण धन खर्च की अधिकता रहेगी। सन्तान के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। अपनी कीमती चीजों का ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) : मानसिक तनाव के कारण छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण बनाये रखें। कोई जटिल कार्य मित्र के माध्यम से सरल हो सकते हैं। धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकती है।
तुला (LIBRA) : समाज के अराजकतत्वों से दूरी बनाए रखें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। जायदाद संबन्धी मामलों में तनाव पैदा होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थी को मेहनत का फल पूरा मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ करा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यवसाय में परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। वाहनादि चलाते समय सतर्क रहें। स्त्री का सुख पूर्ण मिल सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : कारोबार में धन लाभ संबंधी मामलों में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहेंगे। शाम को तालाब या नदी के समीप जाने से बचें। दफ्तर के काम-काज में मन लगा रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : आपके बॉस द्वारा कार्यों की सराहना की जाएगी। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अचानक शाम को पत्नी की तबियत बिगड़ सकती है। किसी शुभ कार्य और जमीन-जायदाद पर धन खर्च के योग बनेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : प्रियजनों से मनमुटाव होगा। नए कार्य करने की योजना बनाएंगे। मित्र के साथ व्यवसाय संबन्धी मामलों में दूर-दराज की यात्रा कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव रहेगा।
मीन (PISCES) : माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। किसी गरीब की मदद कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।


Download Android App
Download iOS App



