आज का राशिफल (02 जनवरी 2021) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (02 जनवरी 2021)

घर में शादी-ब्याह के माहौल से व्यस्तता बढ़ जाएगी। धन खर्च को लेकर परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति की कार्यभार बढ़ सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मेष (ARIES) : कला एवं साहित्य के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। व्यावसायिक वर्ग के लिए लाभ के योग हैं। नए रोजगार में धन निवेश कर सकते हंै। घर में मांगलिक कार्य सम्न्न होने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में सक्षम रहेंगे। मन में उल्लास रहेगा। किसी उच्च अधिकारी के सहयोग से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। प्रेमी-प्रेमिका में किसी बात को लेकर थोड़ा मन-मुटाव हो सकता है, किन्तु भावात्मक संबंध मजबूत रहेंगे। 
मिथुन (GEMINI) : जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में पिता द्वारा बंटवारा हो सकता है। शाम के समय भाइयों से अनबन हो सकती है, किन्तु मध्यस्थता के कारण स्थिति सामान्य हो जाएगी। विद्यार्थी आगामी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अधिक परिश्रम करें।
कर्क (CANCER) : व्यावसायिक समस्या को घर के वातावरण पर हावी न होने दें, रिश्तों पर नाकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पूर्व परिचित मित्र के मुलाकात से मनोरंजन करने के अवसर प्राप्त होंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कुछ सुधार हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। 
सिंह (LEO) : घर में शादी-ब्याह के माहौल से व्यस्तता बढ़ जाएगी। धन खर्च को लेकर परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति की कार्यभार बढ़ सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) : कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद आज हल हो जाएगा। दोपहर के बाद वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें, दुर्घटना की आशंका है। कोर्ट-कचहरी सम्बंधी मामलों में सफलता मिलेगी। धन खर्च की अधिकता बनी रहेगी।
तुला (LIBRA) : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। शाम के समय किसी मि​त्र एवं सगे-संबंधियों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ समस्या आ सकती है, किन्तु शीघ्र ही किसी वरिष्ठ के सहयोग से समाधान हो जाएगा। 
वृश्चिक (SCORPIO) : घर में मांगलिक कार्य से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। सगे-संबंधियों से रूबरू होने के अवसर मिलेंगे। शाम के समय बाजार जाते समय जेबकतरों से सावधान रहें, धन हानि की आशंका बन सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। आपका सराहनीय कार्य लोकप्रियता को बढ़ाएगा। विद्यार्थी वर्ग किसी शैक्षिक संस्था में दाखिला ले सकते हैं। समय उनके पक्ष में है। अधिक परिश्रम से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। मित्र का सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मन आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित होगा। किसी धार्मिक संस्था में आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। संतान पक्ष से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। प्रेमी युगल अपने रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें, अन्यथा मानहानि हो सकती है। बहन-भाई के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। सार्वजनिक मंच से आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। अपने कुशल वाणी, अच्छे व्यवहार से लोगों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे किन्तु परिवार का कोई सदस्य आपकी सफलता पर ईर्ष्या द्वेष रख सकता है। 
मीन (PISCES) : कारोबार संबंधी मामलों में मित्र के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण दस्तवेजों को संभाल कर रखें, चोरी होने की आशंका है। महिलाएं दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगी। कार्यभार के कारण किसी सदस्य से मनमुटाव बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।