मेष (ARIES) व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें। किसी शादी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सन्तान के प्रति कष्ट मिल सकता है।
वृष (TAURUS) निर्माण कार्य करते समय ध्यान रखें, अन्यथा चोट आदि लगने का भय हो सकता है। भाई-बहन के रिश्तों में खटास आ सकती है। दीदी-जीजा के सहयोग से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे। खान-पान का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) दीन-दुखियों की सेवा करने का मौका मिल सकता है। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। माता-पिता के कारोबार को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कर्क (CANCER) दोपहिया वाहन खरीदने का शुभ योग है। घरेलू कलह से दूर रहें, अन्यथा मन अशांत हो सकता है। नौकरी पेशा वालों के लिए धन हानि के संकेत हैं। पत्नी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है।
सिंह (LEO) भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बच्चों के भविष्य के लिए मन चिंतित होगा। जमीन के मामले में भाइयों से मन-मुटाव हो सकता है। वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें। नेत्र संबन्धी विकार हो सकता है।
कन्या (VIRGO) दादा-दादी के प्रति विशेष लगाव रहेगा। किसी उच्चाधिकारी द्वारा धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा करते समय चोर-उचक्कों से सावधान रहें। नदी या तालाब के समीप न जाएं। अग्नि आदि से दूर रहें।
तुला (LIBRA) पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। मुकदमेबाजी में जीत मिल सकती है। धन प्राप्ति होने के साथ खर्च-खर्चाव की अधिकता बनी रहेगी। बिजली संबन्धी कार्यों से दूरी बनाए रखें, झटका लग सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) दोपहर के बाद का समय शुभ होगा। धार्मिक स्थल पर जाने से मन को शान्ति मिलेगी। सरकारी नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान मिलने का अवसर है। शत्रुओं से सावधान रहें अन्यथा नुकसान पहुॅचा सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) महिला मित्र के साथ प्रेम बढ़ेगा। अध्ययन-अध्यापन में रुचि उत्पन्न होगी। परिवार के किसी सदस्य के प्रति ईर्ष्या भाव बना रहेगा। भाग-दौड़ के कारण मानसिक उलझने हो सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें अन्यथा बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। अचानक पेट में दर्द उठ सकता है। गृहणियां दैनिक कार्य में व्यस्त रहेंगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर मन दुखी होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक नही है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। बच्चों की बीमारी को लेकर माता-पिता चिंतित हो सकते हैं। रोजगार में लाभ मिल सकता है।
मीन (PISCES) सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घर में पूजा-पाठ का कार्यक्रम हो सकता है। दूर-दराज की यात्रा में सावधान रहें। किसी अजनबी पर विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है, बेटी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।


Download Android App
Download iOS App



