मेष (ARIES) : किसी सामाजिक संगठन के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। मन खुशी से झूम उठेगा। राजनीतिक संपर्क मजबूत होंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना बन रही है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक एवं मनोरंजन स्थल पर जा सकते हैं। एक-दूसरे के साथ गपशपबाजी करने में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग आगामी परीक्षा के लिए किसी कोचिंग संस्था में दाखिला ले सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : राजनीति में नकारात्मक एवं बुरे प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें, अन्यथा अपयश मिल सकता है। आप अपने कार्यों के प्रति विशेष ध्यान रखें, व्यर्थ में समय न गंवाए। माता-पिता का वैचारिक सहयोग मिलेगा। मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं।
कर्क (CANCER) : कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में आज राहत मिलेगी। धन खर्च बढ़ सकते हैं। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े स्वास्थ्य कर्मचारी को किसी गम्भीर एवं चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। सफलता अवश्य मिलेगी।
सिंह (LEO) : नौकरी-पेशा महिलाएं आफिस में किसी कर्मचारी से कार्य के सिलसिले में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न कर सकती हैं किन्तु किसी मध्यस्थता के माध्यम से स्थिति सामान्य हो जाएगी। अपनी वाणी एवं क्रोध को नियंत्रित रखें, अन्यथा नौकरी खतरे में पड़ सकती है।
कन्या (VIRGO) : अध्ययनरत युवा को किसी साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। माता-पिता गौरवान्वित महसूस करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। वाहनादि से सावधानी बरतें। महिलाएं रसोई का कार्य करते समय बिजली के उपकरण से सावधान रहें।
तुला (LIBRA) : सुरक्षा विभाग के कर्मचारी किसी विशेष क्षेत्र में सुरक्षा हेतु अस्थायी जॉब कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें, शारीरिक हानि पहुंचा सकते हैं। आज पति-पत्नी के बीच किसी गम्भीर मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) : संगीत एवं अभिनय के क्षेत्र में अापको सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा नई पहचान मिलेगी। समाज के किसी भी तरह के अराजक तत्वों से दूरी बनाए रखें अन्यथा मानहानि की आशंका बन सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : परिवार के किसी सदस्य का रिश्ता तय न होने से चिन्ता बनी रहेगी। किसी ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं। माता-पिता संतान के बीमारी को लेकर किसी अच्छे डाक्टर से सलाह लेंगे, जो लाभदायक रहेगा। स्वयं की सेहत का भी ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जनसेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके कारोबार में किसी महिला मित्र की भागीदारी बढ़ सकती है जो आगामी समय में लाभदायक साबित होगा। बीपी व शुगर के मरीज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : राजनीतिक संपर्क मजबूत रहेंगे। रुके हुए कार्य किसी उच्चाधिकारी की मदद से पूर्ण हो जाएंगे। कार्य के सिलसिले में किसी मित्र के साथ नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें, गुम एवं चोरी होने का भय है।
मीन (PISCES) : बिजली विभाग के कर्मचारी कार्य स्थल पर सावधानीपूर्वक कार्य करें। बाहर निकलते समय सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें। जेबकतरों से सावधान रहें। मजदूर वर्ग कारखानों में मशीनरी एवं धारदार औजारों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।


Download Android App
Download iOS App



