मेष (ARIES) : सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को आज किसी ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है। संतान को किसी प्रतियोगिता में अच्छे अंक प्राप्त होने से माता-पिता खुशी महसूस करेंगे। महिलाएं घरेलू कलह से तनाव महसूस करेंगी। बेहतर होगा इसे अपने ऊपर वाही न होने दें।
वृष (TAURUS) : राजनीतिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर हो जाएगी। अपने सहयोगियों की गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। धोखा मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी का मामलों में आज राहत मिलेगी। धैर्य एवं संयम बनाए रखें।
मिथुन (GEMINI) : विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ के कार्यों में अपना समय नष्ट न करें, अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेमी-युगल के बीच भावात्मक संबंध मजबूत रहेंगे। आगामी समय में परिणय सूत्र में बंध सकते हैं।
कर्क (CANCER) : कुछ व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आप कार्यस्थल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे, किंतु कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। महिलाएं घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकती है। बजट का ध्यान रखें।
सिंह (LEO) : सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। किसी विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। संबंधों में अपनी मान-मर्यादा बनाए रखें अन्यथा मानहानि की आशंका बन सकती है। अपने कार्यों पर ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) : पति-पत्नी का वैचारिक सहयोग पारिवारिक कारोबार में वृद्धि होगी। जनसम्पर्क मजबूत रहेगा। वाहनादि से सावधानी रखें, चोट लगने का भय है। संतान के कैरियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। मित्र के साथ शाम के समय घूमने जा सकते हैं।
तुला (LIBRA) : किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर भाई-बहन में टकराव की स्थिति बन सकती है। क्रोध एवं वाणी को नियंत्रित रखें अन्यथा रिश्तों में और अधिक कड़वाहट पैदा हो सकती है। आज के दिन किसी प्रकार का नया कारोबार प्रारंभ न करें। समय एवं ग्रह स्थितियां ठीक नहीं है।
वृश्चिक (SCORPIO) : कारोबार के क्षेत्र में आपकी मेहनत एवं कार्यों के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। शाम के समय कुछ पल धार्मिक स्थलों पर अवश्य बिताएं। मानसिक एवं आत्मिक शांत महसूस होगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : परिवार के साथ घूमने-फिरने या डिनर संबंधी कोई प्रोग्राम बन सकता है। प्रेमी युगल के बीच कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है जिससे मनमुटाव बन सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आपसी सामजस्य से समाधान निकाले।
मकर (CAPRICORN) : अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है जिसकी वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त से भरी रहेगी। तनाव के बजाय धैर्य एवं संयम से काम लें। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए और अधिक परिश्रम करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में अध्ययनरत् युवाओं को अनुसंधान एवं प्रोजेक्ट संबंधी कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी किंतु अपनी उपलब्धियाें का ज्यादा दिखावा न करें, कार्यों के प्रति और अधिक प्रयासरत रहें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मीन (PISCES) : सामाजिक एवं राजनीतिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होने वाली है। अपने जनसम्पर्क को और अधिक मजबूत बनाएं। व्यवहार में नरमी लाए। कुछ विरोधी आपके कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। उनकी गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें।


Download Android App
Download iOS App



