मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : बड़े बुजुर्गों द्वारा सम्मान मिलेगा। नए क्षेत्र से जुड़ेंगे। बीमारी के संबन्ध में डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। मित्र से लाभ मिलेगा। मकान की नींव रख सकते हैं। दोपहिया वाहन से चोट लगने का भय रहेगा।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : शत्रु आपके कार्य में बाधा उत्पन्न करेंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पत्नी द्वारा किसी कार्य से मन क्रोधित होता है। जमा किया हुआ पैसा खर्च हो सकता है। सेहत अच्छी होगी।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) : व्यावसायिक क्षेत्र में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। दोपहर के बाद का समय अच्छा होगा। अचानक पेट में दर्द उठ सकता है। लड़ाई-झगड़े से अपने-आप को दूर बनाए रखें, अन्यथा का नुकसान हो सकता है।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) : अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें। कीमती चीजों का ध्यान रखें, अन्यथा चोरी होने का भय बन सकता है। रिश्तेदार किसी बात पर आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। पति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) : नए कारोबार के बारें में योजना बनाएं। तेज वाहन आदि से सावधान रहें, अन्यथा आपको चोट पहुंच सकती है। घरेलू कलह से मन अशांत रहेगा। मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : किसी अपनों पर जल्दबाजी में भरोसा न करें। शरीर में कमजोरी महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बहन का रिश्ता पक्का हो सकता है। दूसरों की मदद करने से मन खुश रहेगा। मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) : विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। महिला मित्र से मित्रता बढ़ेगी। बेरोजगार को रोजगार मिल सकते हैं। संगीत समारोह में भाग ले सकते हैं। वाहन चलाते समय ध्यान दें।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) : किसी ऐतिहासिक स्थानों पर घूमने के अवसर मिलेंगे। यात्रा करते समय सामान का ध्यान रखें, अन्यथा चोरी होने का डर है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : कठिन परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त होगी। मुकद्दमेबाजी में विजय प्राप्त होगी। नेत्र में समस्या रहेगी। जमीन जायदाद के मामले में भाइयों से मातभेद उत्पन्न होगा पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : बड़ों का आदर करेंगे। उच्च पद की प्राप्ति होगी। मित्र से लाभ मिलेगा। पत्नी से अनबन हो सकती है। सांस्कृतिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यवसाय में हानि होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : मानसिक कष्ट होगा। दिनचर्या में बदलाव आएंगे। किसी रिश्तेदार के यहॉ जाना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विद्याथिर्यों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पेट की समस्या हो सकती है।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) : व्यापारी वर्ग के लिए यह दिन शुभ है। भाई-बहन में मतभेद उत्पन्न हो सकता है। शेयर मार्केट में भारी गिरावट आ सकती है। वित्तीय लेने-देन में सावधानी रखें। घुटनों में दर्द हो सकता है। सेहत ध्यान रखें।


Download Android App
Download iOS App



