
हारी बाजी जीतने का समय है, आत्मविश्वास के साथ बढ़ें। फोकस बना रहेगा, आपकी क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक मसले बिना हानि के तय होंगे। छात्रों के लिए उपलब्धियां हासिल करने का दिन है। विरोधी पक्ष आपसे मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं। आपका खुशनुमा मिजाज किसी का दिल जीतेगा। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- ग्रे।

घर परिवार से जुड़ी खुशखबरी दिल बाग-बाग कर देगी। अनुभवी व्यक्ति की मदद लेना हितकर रहेगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। बच्चों की तरक्की खुशी देगी। संबंधों को महत्व दें, तभी वे बने रहेंगे। निवेश करने के लिए उचित दिन है। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- केसरिया।

कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। काम से जुड़ी मुश्किलों से पार पाने का रास्ता नहीं सूझ रहा है। सुख साधन के सामान जुटाएंगे। किसी का मार्गदर्शन बुरी लत से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। प्रेमीजन आपको समय देंगे। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- वॉयलेट।

किसी की गतिविधियों पर नजर रखना हितकर रहेगा। व्यावसायिक स्तर पर आपकी योजनाओं को पंख मिलेंगे। स्टॉक मार्किट से धन कमा सकेंगे। वर्क आउट कर अच्छी फिगर पाना मुमकिन है। सामाजिक दायरा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। लव पार्टनर के साथ प्यार की बातें होंगी। शुभ अंक- 5, शुभ रंग – अक्वा ग्रीन।

दूसरों के काम में दखल दे अपना वक्त ना बर्बाद करें। वर्दीधारी जातकों को मनचाही पोस्टिंग मिल सकती है। प्रेमीजन के साथ मन की बात कर मन हल्का करेंगे। लोगों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाएंगे। धन कमाने के मौके हाथ से निकल सकते हैं। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- लेवेंडर।

कार्यक्षेत्र में प्राथमिकता तय करने की जरूरत समझें। धन संकट दूर होगा, अप्रत्याशित धन लाभ होगा। छात्रों के लिए तालियां बज सकती हैं। परिजनों पर गर्व महसूस करेंगे। लव प्रपोजल स्वीकार हो सकता है। मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- इंडिगो।

मुश्किल काम को सफलतापूर्वक समाप्त करेंगे। आपके काम से सीनियर खुश व संतुषट रहेंगे। छात्रों को कॉम्पीटीशन में सफलता मिलेगी। रोमांस के लिए समय निकालना मुमकिन नहीं है। जल्दबाजी में लिए फैसले धन की स्थिति बिगाड़ सकते हैं। पारिवारिक संबंध मजबूत होते जा रहे हैं। सेहत को लेकर सजग रहें। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- मेजेंटा।

अपना काम निकलवाने के लिए संपर्क साधने होंगे। बेझिझके बात करें, काम हो जाएगा। खर्चों में कटौती करनी होगी। व्यावसासिक मामलों को प्राथमिकता दें। भावुक होने से कोई फायदा नहीं। घर परिवार के फैसले व्यावहारिक रूप से लें। नई फिजिकल एक्टीविटी ज्वाइन करेंगे। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- नारंगी।

धन संबंधी मामलों को लेकर दुविधा बनी रह सकती है। प्रेमीजन के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं। कार्यक्षेत्र में हो रहे बदलाव हितकर रहेंगे। आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आसमान छूते खर्चे चिंता का कारण बन रहे हैं। लंबी चल रही बीमारी से निजात मिलेगी। किसी के साथ विवाद होना संभव है, संभलें। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- बैंगनी।

प्रोपर्टी डील फाइनल करने के लिए उचित दिन है। अपनी बुद्धिमता से व्यावसायिक परिस्थितियां हितकर बनाएंगे। धन की स्थिति मजबूत करने का समय है। इंक्रीमेंट या बोनस मिल सकता है। गृहणियों के साथ घर के लोग बेरुखी से पेश आ सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- वॉयलेट।

लोग आपकी दूरदर्शिता देख चकित व प्रभावित रह जाते हैं। ये प्रभाव बेबुनियाद नहीं है। अपनी इस खूबी के बल पर आपके कइयों को परेशानी से बचाया है। छात्रों की परफोरमेंस सुधर रही है। धन बचाते हुए धन की स्थिति में सुधार ला रहे हैं। जरूरतमंद की मदद जरूर करें। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- गहरा हरा।

जूनियर महत्वपूर्ण काम में मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। आमोद प्रमोद में दिन बीत सकता है। प्रेमीजन के साथ सुखद पल बिताएंगे। व्यवसाई नए क्लाइंट बना बिजनेस बढ़ाएंगे। कसरत करने का रुटीन अपनाएंगे। पारिवारिक सुख का आनंद उठाएं। छात्र कुछ लापरवाह हो रहे हैं, इस रवैये से बचें। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- गहरा ग्रे।


Download Android App
Download iOS App



