मेष राशि – (21 मार्च- 20 अप्रैल)
किसी फूड इवेंट में बुलाये जा सकते हैं। पैसे से संबंधित कोई चिंता नहीं रहेगी। घर के डिप्रेस मेंबर को संभालना होगा। बिजनेस ट्रिप पर जाने की संभावना है।
लकी नंबर : 7, लकी कलर : पीच
वृषभ राशि – (21 अप्रैल- 20 मई)
व्यायाम के साथ डाइट पर भी ध्यान देंगे। फैमिली गेट टुगेदर में उपेक्षित फील करेंगे। लंबी यात्रा बोरिंग और थका देने वाली होगी।
आसपास की घटनाओं से जुड़े रह सकते हैं।
लकी नंबर : 11, लकी कलर : ऑरेंज
मिथुन राशि – (21 मई- 21 जून)
दिनचर्या में व्यायाम जोड़ने का असर दिखेगा। सेविंग के लिए कॉस्ट कटिंग का प्रयास करेंगे। घर में दूसरों की मर्जी से चलना कठिन होगा। किसी करीबी से सरप्राइज मिलने के संकेत हैं।
लकी नंबर : 6, लकी कलर : डार्क ब्राउन
कर्क राशि – (22 जून- 22 जुलाई)
स्वयं को फिट रहने के लिए प्रेरित कर पायेंगे। अपने फैमिली मेंबर्स के प्रति सपोर्टिंग रहेंगे। फ्रिलांसर्स की कमाई बढ़ने की उम्मीद है। विपरित बदलाव के लिए तैयार रहना होगा।
लकी नंबर : 3, लकी कलर : डार्क येलो
सिंह राशि – (23 जुलाई- 23 अगस्त)
व्यायाम के साथ डाइट का भी ख्याल रखें। आर्थिक स्तर पर अच्छे संकेत दिख रहे हैं। प्रतिस्पर्धी स्थिति प्रभावी तरीके से संभालेंगे। विवादों से दूर रहें,खासकर यात्रा के दौरान।
लकी नंबर : 11, लकी कलर : स्काई ब्लू
कन्या राशि – (24 अगस्त- 23 सितंबर)
वेट लॉस के टिप्स का असर महसूस होगा। वित्तीय मैनेजमेंट पर ध्यान देने की जरुरत है। फैमिली के साथ किसी पर्यटक स्थल पर जाएंगे। ट्रैवलिंग से जुड़े व्यवसाय में ग्रोथ के संकेत हैं। जनसेवा या परमार्थ कार्य में दिलचस्पी लेंगे।
लकी नंबर : 7, लकी कलर : मैरून
तुला राशि – (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
सेहत को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी। कोइ बड़ी खरीदारी की संभावना बन रही है। युवा उद्यमी अच्छी शुरुआत कर पायेंगे। अपने बुजुर्ग के लिए भी थोड़ा वक्त निकालें।
लकी नंबर : 6, लकी कलर : लाइट ग्रीन
वृश्चिक राशि – (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
सेहत संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। लेखन कार्य करने वालों की शोहरत बढ़ेगी। घरेलू मुद्दों को ज्यादा खींचना ठीक नहीं। उत्तर दिशा में यात्रा करना फलदायी होगा।
लकी नंबर : 22, लकी कलर : स्काई ब्लू
धनु राशि – (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
अस्वस्थता के कारण व्यायाम छोड़ना पड़ेगा। आज वित्तीय काम में सफलता निश्चित है। आपके विचार से घर के लोग असहमत रहेंगे। पेशेवर क्षेत्र में आपकी डिमांड बढ़ सकती है।
लकी नंबर :1, लकी कलर : क्रीम
मकर राशि – (22 दिसंबर-21 जनवरी)
ज्यादा वर्कआउट थका सकता है,ध्यान रखें। आर्थिक स्तर पर उत्साह जनक स्थिति रहेगी। रिटेल सैक्टर से जुड़े लोगों की कमाई बढ़ेगी। बच्चों के अनुशासन पर ध्यान देना जरुरी है।
लकी नंबर : 11, लकी कलर : मैरून
कुंभ राशि – (22 जनवरी- 19 फरवरी)
बीती बातों को वहीं छोड़ देना बेहतर होगा । आपका लोन संबंधी पेपर वर्क पूरा हो जाएगा। कोई नई शुरुआत चुनौतियों से भरी हो सकती है। फैमली का सपोर्ट आत्मविश्वास बनाए रखेगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने की संभावना है।
लकी नंबर :5, लकी कलर : ग्रीन
मीन राशि – (20 फरवरी- 20 मार्च)
वर्कआउट के लिए समय निकालना मुश्किल है। आर्थिक क्षेत्र में उठाए कदम लाभ देने वाले है। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ाना पड़ सकता है। रिटेलर्स के लिए नई संभावनाएं खुल सकती है। घरेलू आयोजन के लिए पैसा जुटाना पड़ेगा।
लकी नंबर : 7, लकी कलर : मैरून


Download Android App
Download iOS App















