आज का राशिफल (21 जनवरी 2024) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (21 जनवरी 2024)

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4 1

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) सोच-समझ कर फैसला लें तो ही बेहतर है। जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना बराबर बनी रहेगी। सायं तक जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंगों में नवीनता का बोध होगा।
क्या करें – कलाई में लाल धागा धारण करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2 1

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) हालांकि कुछ ग्रह आपके पक्ष क नहीं है लेकिन राशि पर चन्द्रमा के कारण कुछ हद तक आप समस्याओं का मुकाबला कर पाने में सफल रह सकते हैं। अभी समय आपके पक्ष का नहीं है।
क्या करें – नन्दी की पूजा करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5 1

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) बहुत प्रयास करने के बाद भी आंशिक सफलता ही मिल जाये तो गनीमत है। संतान के संबंध में चिन्ता बढेगी। समस्याएं अनेक हैं, उनके समाधान के रास्ते आज तो नहीं मिल सकेंगे।
क्या करें – भाषा में मधुरता लाएं।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6 1

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) लोगों के सामने खड़े हो कर बात करें तो अपना प्रभाव बढाने में कामयाब हो सकेंगे। सहज ही सफलता मिल सकेगी। भूमि की खरीद की चर्चा होगी। बिजनेस यात्रा से लाभ हो सकता है।
क्या करें – धार्मिक स्थल की यात्रा से लाभ होगा।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7 1

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने काम में ही मन को लगाने का प्रयास करें। चिन्ता न करें शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा। धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं।
क्या करें – अंक 1 का दैनिक प्रयोग बढ़ाएं।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3 1

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) राशि पर ग्रहों का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा जिससे मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। हालांकि समस्या उतनी बड़ी नहीं है जितनी कि आप समझ रहे हैं। किसी के हस्तक्षेप से समस्या निवारण हो सकेगा।
क्या करें – जहां तक संभव हो ग्रीन इंक का प्रयोग करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8 1

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) काफी दिनों से परेशानी चली आ रही है लेकिन अभी चिंताओं से मुक्ति का योग दिखाई नहीं देता है। दूसरों के भरोसे मत रहें और स्वयं ही स्थितियों को समझने का प्रयास करें तो लाभ में रहेंगे।
क्या करें – खीर का दान करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9 1

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) खांसी या छाती के रोगों से परेशान रहेंगे। इसलिए स्वास्थ्य के बारे में सजग बने रहें। सायं तक स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है या या फिर आगामी योजना बन सकती है।
क्या करें – तांबे की रिंग अनामिका अंगुली में धारण करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10 1

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) जो लोग नौकरी पेशा हैं उनको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों से पुराने संपक्र के कारण उनका वरद-हस्त प्राप्त होता रहेगा। आपकी रिपोर्ट कार्ड में पोजिटिव रिमार्क संभव है।
क्या करें – पारे और तांबे से बनी रिंग पहनें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11 1

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) प्रेम-प्रसंगों में कोई नई बात आयेगी। आप जैसा चाहते हैं सायद वह नहीं हो लेकिन सायं तक आपको कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है। निश्चिंत रहें, दिन शुभ है।
क्या करें – देवी लक्ष्मी की अराधना करें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12 1

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) किसी पर आवश्यकता से ज्यादा विश्वास करने से हानि की आशंका बनी रहेगी। उच्चाधिकारियों से संपर्क बनाए रखें तो आगे कुछ लाभ होगा। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ की संभावना बन सकती है।
क्या करें – किन्नर को दान दें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है। पुरानी यादों में खो जाने का मन होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा की चर्चा हो सकती है। सायं तक किसी प्रकार से आप अपना कार्य निकाल पाने में सफल हो सकेंगे।
क्या करें – यलो क्रिस्टल का ब्रेसलेट पहनें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।