मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) किसी चीज में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। आय के नए साधन ढूंढने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के लिए योग करें और ध्यान लगाएं। किसी महत्वपूर्ण दिन को भूल सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े काम आज ना करें। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- मरुन।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। मौसमी बीमारियों में सुधार होगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- केसरिया।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। वजन कम करने के लिए नियमित व्यायाम करें। घर पर आराम के साथ दिन व्यतीत करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) कार्यक्षेत्र पर किसी मामले पर अपना पक्ष रखेंगे। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर पर कंस्ट्रक्शन का काम शुरु करा सकते हैं। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीला।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) किसी चीज में निवेश कर फायदा होगा। अति आत्मविश्वास से बचकर रहें। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। गृहणियां घर की साज-सज्जा में व्यस्त रहेगी। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- टरक्वॉइश।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) किसी सीनियर का विश्वास पाने में कामियाब होंगे। धन संबंधित परेशानियां नहीं होगी। परिवार के किसी बीमार व्यक्ति की हालत में सुधार होगा। माता-पिता के द्वारा किसी से तुलना होने पर बुरा लगेगा। किसी तीर्थयात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) कार्यक्षेत्र पर किसी चीज को आसानी से सुलझा लेंगे। शॉपिंग में ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के विवाद में किसी बड़े सदस्य की सलाह काफी काम आएगी। किसी नई जगह घूमने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- नारंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) किसी डील को करने में कामियाब होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपने प्रति विश्वास जगाने के लिए बड़ों से बिना डरे बात करें। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा करने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- वॉयलेट।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। अच्छी आय के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत को लेकर सजग रहेंगे। किसी सपने को पूरा करने में परिवार का साथ मिलेगा। प्रॉप्रर्टी संबंधित किसी डील को करने से लाभ होगा। कोई आप पर प्यार और स्नेह बरसा सकता है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का लाल।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा कर अच्छा महसूस करेंगे। धन खर्च को लेकर असमंजस महससू करेंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- गाढ़ा लाल।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सीनियर्स के साथ बात करने के लिए दिन अच्छा है। धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार का कोई सदस्य यात्रा पर जाने से मना कर सकता है। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई भी डील जल्दबाजी में ना करें। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सिल्वर।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) किसी चीज की खरीददारी करते समय सतर्क रहें। दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। परिवार के साथ किया कोई वादा पूरा करेंगे। आज के दिन यात्रा करने से बचें। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- पीच।