आज का राशिफल (29 फरवरी 2024) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (29 फरवरी 2024)

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4
मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
खर्च पर नियंत्रण रखा जाना आवश्यक है अन्यथा आगे आपको परेशानी हो सकती है। लोगों की आपके प्रति धारणा नकारात्मक होने की आशंका है। हालांकि गोचर के चन्द्रमा की शुभ स्थिति के कारण धन के लिए शुभ दिन कहा जा सकता है।
क्या करें – लाल कलर का कोई स्टोन अपने पाॅकेट में रखें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
चन्द्रमा की शुभ स्थिति होने से समय आपके पक्ष का है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार की संभावना बन रही है। यात्रा से लाभ हो सकेगा। कोई नया कार्य या एग्रीमेंट आज संभव है।
क्या करें – किनिष्ठिका अंगुली में चांदी धारण करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
दोपहर बाद स्थिति में कुछ नकारात्मक बदलाव आ सकता है। अच्छा हो कि आप अपने नित्य कामों पर ही अपना ध्यान केन्द्रित करें। किसी पर अंधविश्वास नहीं करें। बिजनेस यात्रा से लाभ हो सकेगा। दैनिक रोजगार में परेशानी हो सकती है।
क्या करें – अधिनस्थ कर्मचारी को खुश करें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
लोगों से सहयोग की आशा नहीं रखन चाहिए। वहां से आपको निराशा मिलेगी। व्यापार में कुछ सीमा तक सफलता और बाकी लक्ष्य प्राप्ति की कोशिशों के कामयाब होने की संभावना है। कारोबार में नये अनुबंधों से अभी लाभ की संभावना बहुत कम है।
क्या करें – चिंटियों को दाना दें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। परस्पर तारतम्य नहीं होने से मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। अपनी वाणी में मधुरता का संचार करने से लाभ होगा। पुराने संपर्कों का लाभ मिल सकेगा। मनी सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है।
क्या करें – लाल रंग की अकीक पहनें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
लोगों के सामने खड़े हो कर बात करें तो अपना प्रभाव बढाने में कामयाब हो सकेंगे। सहज ही सफलता मिल सकेगी। भूमि या किसी मकान आदि की खरीद बिक्री की चर्चा होने की संभावना दिखाई देती है। धन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था भी रखनी चाहिए।
क्या करें – शनि मंदिर में तुला दान करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
यह मत सोचे कि यह काम होगा नहीं। ग्रह आपके पक्ष के हैं, परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने काम में ही मन को लगाने का प्रयास करें। चिन्ता न करें शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा।
क्या करें – क्लीन सेव रखें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
आज की तुलना में कल का दिन ठीक रहेगा। आज कार्यों में विफलता और निराशा मिल सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। धनागम होने की बहुत आशा नहीं रखें। स्वजनों से मतभेद बढेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में भागीदारी संभव है।
क्या करें – क्रीम कलर के तकिये का यूज करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
परिश्रम का पूर्ण फल मिल जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में बदलाव देखने में आ सकता है। बुजुर्गों को आशिर्वाद मिलेगा। आपके प्रयासों के सार्थक लाभ मिल जाने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
क्या करें – नन्दी की सेवा करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
युवाओं को रोजगार संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आय में बढोतरी होगी। लोगों से सम्पर्कों का लाभ मिल पाना संभव हो सकेगा। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो कुछ हासिल कर पायेंगे। किसी नये व्यापार के सफल होने के योग हैं।
क्या करें – सिलोन की नीलम धारण करें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
प्रेम-प्रसंगों के रिश्तों में आपका पक्ष मजबूत होगा। चोट-मोच का भय बना रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी। संतान पक्ष से कोई निराशा की बात निकल कर आ सकती है। मित्र और संबंधियों से अर्थ लाभ और सहयोग बनेगा।
क्या करें – श्रीविष्णु की अराधना करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
गोचर ग्रहों की गति के अनुसार आपके लिए आज लक्ष्य तक पहंुच पाना सायद संभव नहीं है। और ज्यादा प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है। वाहन या अचल संपत्ति के बारे में आज चर्चा नहीं करनी चाहिए। अचानक धन हानि का योग बना हुआ है।
क्या करें – तीन धातुओं की रिंग धारण करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।