आज का राशिफल (11 फरवरी) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

आज का राशिफल (11 फरवरी)

NULL

mesh 1मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)

पदोन्नति की उम्मीद पर पानी फिर सकता है। जिम्मेदारी को पूरा करने में बेहद व्यस्त रहेंगे। फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, सेविंग्स पर ध्यान दें। सेहत के स्तर पर आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। प्रेमी के साथ मतभेद होने के संकेत है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- लेवेन्डर।

 

vrashवृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

कार्यस्थल पर कठिन परिस्थिति से गुजरना पड़ेगा। सिनियर्स का मार्गदर्शन मिलेगा। फायदेमंद डील हाथ लगने वाला है। फिट रहना प्राथमिकता में शामिल रहेगा। परिवार के साथ यादगार समय बिता सकते हैं। यात्रा के दौरान परेशानी होने की संभावना है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन।

 

mitunमिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

मीठी बातें करने वालों से सावधान रहें। लोग बिजनेस में  इंवेस्ट करने की दिलचस्पी दिखाएंगे। शादीयोग्य लोगों के लिए रिश्ते आने की संभावना है। पद को मेंटेन करने के लिए एक दायरे में रहें। पढाई में अच्छा परिणाम लाकर घर के लोगों का मान बढ़ेगा। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- हल्का लाल।

 

karakकर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) 

कोई साथ मिलकर चलने की इच्छा जताएगा, बेझिझक हामी भरें। निजी और प्रोफेशनल जीवन में चीजें बेहतर होंगी। प्यार में सोच समझकर कदम बढ़ाए। जिस तरह आप मेहनत कर रहे हैं पढाई के क्षेत्र में सफल होने से आपको कोई रोक नहीं सकता। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- गहरा पीला।

 

singh 1सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)

पढाई के क्षेत्र में कमियों को दूर करने की जरुरत है। प्रोफेशनल स्तर पर कड़ा मुकाबला रहने के कारण दिन रात मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के किसी नौजवान को आपके सहानुभूति की जरुरत है। प्रेम संबंध में पने वादे पर कायम रहना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। शुभ अंक- 7, शुभ  रंग- चॉकलेट।

 

kanya 1कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

दिन भाग्यशाली रहेगा। प्रोफेशनल स्तर पर ख्वाहिश पूरी होगी । पुश्तैनी संपत्ति में हिस्सा मिलने से आर्थिक स्तर मजबूत होगा। फिटनेस के लिए क्लास लेना शुरु करेंगे। परिवार में सबका रियूनियन होने की उम्मीद है। प्रेम संबंध संतोषजनक बना रहेगा। शुभ अंक- 22, शुभ  रंग- डार्क स्लेट ग्रे।

 

tulaतुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

पेंडिंग पड़े परिवारिक मसले सुलझ जाएंगे। शादीयोग्य लोगों को अच्छा मैरेज प्रपोजल मिलेगा। रोमांटिक यात्रा पर जाएंगे। करीबी लोगों के साथ यात्रा रोमांचक साबित होगी। घरेलू स्तर पर किए गए बदलाव की सराहना होगी। सट्टेबाजी में पैसा गंवा सकते हैं। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- पेरॉट ग्रीन।

 

vrashichakr 1वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

कुछ लोग पुराने रोमांचक दिनों की यादों में खोकर मायूस होंगे। प्रोफेशनल स्तर पर सोच समझकर फैसला लेने की आदत का फायदा मिलेगा। परियोजना में जबरदस्त फायदा होगा। कुछ लोग प्रेमी के साथ रॉकिंग टाइम स्पेंड कर सकते हैं। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- सुनहरा।

 

dhanuधनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

पढाई के क्षेत्र में बेहतर किए जाने की उम्मीद है। एक्टिव लाइफ स्टाइल का फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में डील करते समय विशेष सावधान रहने की जरुरत है। वित्तीय स्तर पर सुनहरे दिन आने के संकेत हैं। प्रेमी के साथ रोमांचक शाम बिताने कहीं जा सकते हैं। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- सी ग्रीन।

 

makar 1मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

सेहत के स्तर पर आ रही समस्या दूर होगी। प्रोफेशनल स्तर पर लोगों का भरोसा जीतेंगे। पढाई के स्तर पर भूख बढाने की जरुरत है। परिवार के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। वित्तीय स्तर पर स्थिरता रहेगी।  शुभ  अंक- 1, शुभ रंग- गुलाबी।

 

kumab 1कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

दिन रोमांचक साबित होगा। कोई लंच पर बाहर चलने का प्रपोजल देगा। प्रोफेशनल स्तर पर मेहनत का उचित फल मिलेगा। आर्थिक स्तर पर समस्या दूर होगी। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी, रिश्ते को आगे जाने की संभावना है। शुभ अंक- 7, शुभ  रंग- चॉकलेट।

 

mean 1मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)

कार्यक्षेत्र में बेहतर टीम चुनने की जिम्मेदारी दी जाएगी। क्सरसाइज करने का फायदा महसूस करेंगे। कुछ लोग लालच में परिवार का बजट बिगाड़ सकते हैं। समाजिक स्तर पर प्रतिद्वंदि छवि खराब करेंगे। सेहत के प्रति जिम्मेदारी दिखा कर दिल जीतने वाले हैं। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- फॉरेस्ट  ग्रीन।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।