
आज आपको अपने किसी महत्वपूर्ण व्यक्तिगत काम को लेकर गंभीर होना पड़ सकता है। पेशेवर मोर्चे पर कोई सहकर्मी आज आपका भार हल्का करने में मदद कर सकता है। फ्रि लांसर अपनी शर्तों पर काम करने के लिए क्लाइंट को राजी कर सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- इंडिगो।

किसी मामले को निपटाने में जल्दबाजी करने से गलती की संभावना है। आपको अपनी ताकत और क्षमता में सामंजस्य बिठाने की जरुरत है। शैक्षणिक मोर्चे पर आज आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ लोगों की सेहत में सुधार आने की संभावना है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- गहरा स्लेट ग्रे।

पेशेवर मोर्चे पर कोई आपकी छवि को छुमिल करने की कोशिश कर सकता है उसके साथ सामंजस्य बिठाने का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर स्थिति आपके अनुकूल रहने की संभावना है। आकादमिक स्तर पर जिस चीज का आपको बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उसे पूरा होने में अभी और वक्त लग सकता है। शुभ अंक – 22, शुभ रंग- सफेद।

काम में बाहरी हस्तक्षेप के कारण आपका दिमाग भटक सकता है। किसी दूसरे के मामले में फंसने से बचें। खुद का नुकसान कर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर कोई आपको उलझन मे फंसा सकता है। किसी के पीछे पैसा खर्च करना सही साबित होगा। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- बेबी पिंक।

पेशेवर मोर्चे पर अच्छे दिन आने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। व्यायाम और उचित जीवनशैली के कारण आप अच्छे स्वास्थ का आनंद ले सकते हैं। आज आपके परिवार के लोग घूमने फिरने के मूड में नहीं होंगे। प्यार के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। शुभ अंक – 3, शुभ रंग- कथई।

आपको अपनी शर्तों पर रहने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। यदि आप सफलता चाहते हैं तो जो आपके साथ मेहनत कर रहा है उसके लिए आपको भी समझदारी दिखानी होगी। जीवन में बहुत कुछ है जिसे सुलझाया जाना आवश्यक है उसे छुपाने से काम नहीं चलेगा। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- नेवी ब्लू।

किसी काम को समय पर पूरा करने के लिए आपको उसमें पूरी तरह से डूबना पड़ सकता है। अपने प्यार के साथ वक्त बिताने का समय नहीं निकाल पाने के कारण आप अवसाद महसूस कर सकते हैं। किसी नौकरी के लिए सही लोगों की तलाश करना आसान नहीं होगा। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- वॉयलेट।

पेशेवर मोर्चे पर आप कर्मचारियों के लिए एक मानदंड तय कर सकते हैं जिसका पालन सभी को करना अनिवार्य होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति को सहायता देने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए जाने की संभावना है। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- मेजेंटा।

यदि आप किसी समस्या की गहराई तक जाएंगे तभी उसका निदान ढूंढ सकते हैं। आपके अंदर इच्छशक्ति जगाने की जरुरत महसूस हो सकती है। पेशेवर मोर्चे पर अपने जरुरत के काम पर केंद्रित रहने की संभावना है। सहकर्मियों का साथ मिलने की संभावना है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- क्रीम।

एक नया अनुभव आपके सुनहरी यादों का हिस्सा बन जाने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर अगाह किए जाने से पहले किसी समस्या को सुलझा सकते हैं। किसी के सुझाव में आपके हित की ही बातें हैं उसे नजरअंदाज करने से बचें। आज कहीं से मोटी आमदनी होने की संभावना है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग – लेमन।

ताजगी और बदलाव के लिए पर्यटन स्थल की सैर पर निकल सकते हैं। किसी विशेषजरूरत मंद के लिए सहारा बनने की संभावना है। आज थोड़ी व्यस्तता का सामना करना पड़ेगा। घर के किसी बच्चे के साथ दूरी और कड़वाहट मिटा कर भरोसा और प्यार पैदा करने में सफ ल रहेंगे। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- तोतिया हरा।

शैक्षणिक मोर्चे पर भटकाव आपको अपने लक्ष्य से दूर कर सकता है। पेशेवर मोर्चे पर आज किसी भी प्रकार की गलती करने से बचें। आपके लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। किसी काम के लिए महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क के जाने की संभावना है। वित्तीय मोर्चे पर कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- बेबी पिंक।


Download Android App
Download iOS App



