मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) :विदेश से व्यापार करने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर अपने काम से संतुष्टï नजर आएंगे। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम जरूर करें। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना फायदेमंद साबित होगा। किसी घर या वाहन को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। किसी पार्टी में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-हल्का पीला।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) :कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करने लाभ होगा। किसी मेहमान के आने घर का माहौल खुशनुमा होगा। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों में बड़ा दिल ना रखें। शुभ अंक-2, शुभ रंग-गुलाबी।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) :धन संबंधित किसी भी समस्या से बचने के लिए अपनी आर्थिक स्थिति का आंकलन करें। कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपकी परीक्षा ले सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। शुभ अंक-15, शुभ रंग-पैरेट ग्रीन।
कर्क (CANCER) (22जून से 22जुलाई) :आर्थिक स्थिति मजबूत होने में समय लगेगा। करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। परिवार में कुछ जटिल समस्याएं हो सकती हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ की संभावना है। शुभ अंक-15, शुभ रंग-गाढ़ा हरा।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : किसी चीज में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट को फिनिशिंग टच देंगे। वजन नियंत्रित करने के लिए किसी से प्रभावित हो सकते हैं। परिवार के सदस्य आपके सुझावों का स्वागत करेंगे। शुभ अंक-9, शुभ रंग-केसरिया।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) :खर्चों के चलते किसी चीज की खरीददारी करना मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे। नियमित व्यायाम का असर आपकी सेहत पर दिखेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक-6, शुभ रंग-मरुन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) :आय में वृद्धि के चलते धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। किसी ब्रेक पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी बीमारी में सुधार के योग हैं। यात्राओं पर जाने के लिए समय अच्छा चल रहा है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के योग बन रहे हैं। शुभ अंक-17, शुभ रंग-सैंडी ब्राउन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर):प्रोफेशनली और पर्सनली दिन अच्छा रहेगा। किसी चीज का बकाया पैसा वापिस करने के लिए बचत कर सकते हैं। सेहत को लेकर जागरुक होंगे। किसी यात्रा में देरी के योग बन रहे हैं। अपने मजबूत बातचीत कौशल से किसी डील को करने में कामयाब होंगे। शुभ अंक-1, शुभ रंग-इंडिगो।
मकर (CAPRICORN)(21 दिसंबर से 19 जनवरी) : किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। नियमित दिनचर्या से ब्रेक लेने की सोच सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाकर एंजॉय करेंगे। ज्वांइट फैमिली में किसी चीज को करना मुश्किल हो सकता है। शुभ अंक-8, शुभ रंग-चॉकलेट।


Download Android App
Download iOS App



