आज का राशिफल (09 जनवरी) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

आज का राशिफल (09 जनवरी)

किसी व्यवसाय से अच्छा लाभ होगा। तनाव कम करने के लिए खानपान में बदलाव लाएं। धन संबंधित मामलों में रिस्क लेने से बचें। परिवार के सदस्य या दोस्त के लिए की गई सरप्राइज पार्टी सफ ल होगी।

मेष (ARIES) (21 मार्च  से 20 अप्रैल): किसी व्यवसाय से अच्छा लाभ होगा। तनाव कम करने के लिए खानपान में बदलाव लाएं। धन संबंधित मामलों में रिस्क लेने से बचें। परिवार के सदस्य या दोस्त के लिए की गई सरप्राइज पार्टी सफ ल होगी। किसी दूर स्थान पर यात्रा कर अच्छा महसूस करेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। शुभ अंक-5, शुभ रंग-हरे रंग के सभी शेड्स।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई): कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित रुप से टहलें। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। बच्चों के साथ डील करते समय संवेदनशील रहें। किसी यात्रा पर जाने से पहले मौसम की जानकारी ले लें। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। शुभ अंक-17, शुभ रंग-डार्क टरक्वॉइश।

मिथुन (GEMINI) (21 मई  से 21 जून): कार्यक्षेत्र पर राहत देने वाला समय है। नियमित व्यायाम करने से सारा दिन ऊर्जावान रहेंगे। आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। पारिवारिक मोर्चे पर लिया गया निर्णय प्लान के अनुरुप नहीं जाएगा। प्रेम संबंधों में नई शुरूआत हो सकती है। शुभ अंक-6, शुभ रंग-चॉकलेट।

कर्क (CANCER) (22जून से 22जूलाई): पिछले सालों से की गई मेहनत के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अच्छी सेहत के चलते ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर काम और मजे को मिक्स ना करें। किसी यात्रा पर पिकनिक पर जाने के लिए दिन अच्छा है। प्रॉप्रर्टी को खरीदने के अच्छे विकल्प मिलेंगे। शुभ अंक-3, शुभ रंग-बेज।

सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त): आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनशैली में किए गए बदलावों का सकारात्मक असर दिखेगा। किसी व्यवसाय की डील को करने से धन लाभ होगा। निजी मसलों पर आपके सुझावों का जीवनसाथी स्वागत करेगा। घर की मरम्मत का काम कराने की संभावना है। शुभ अंक-11, शुभ रंग-क्रीम।

कन्या (VIRGO)  (23  अगस्त   से   22  सितंबर) :एरियर्स के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। सेहत को लेकर सजग रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के सपनों को पूरा करने में मदद करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाना मजेदार साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों के लिए दिन यादगार साबित होगा। शुभ अंक-22, शुभ रंग-आसमानी।

तुला (LIBRA) (23 सितंबर  से 23 अक्तूबर) : अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी समस्या को सुलझाने में समय लग सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग को चालाकी से संभाल लेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना लाभदायक रहेगा। शुभ अंक-17, शुभ रंग-बोटल ग्रीन।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर   से  21 नवंबर) : विदेश में निवेश करने से लाभ होगा। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। कार्यक्षेत्र पर चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। विदेश में रह रहे लोग घर वापिसी की योजना बना सकते हैं। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से संबंधित काम ना करें। जीवनसाथी को समय देने की कोशिश करें। शुभ अंक-9, शुभ रंग-बोटल ग्रीन।

धनु (SAGITTARIUS)  (22 नवंबर  से 21 दिसंबर) : सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करेंगे। आय में बढ़ोत्तरी की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर विषम समय पर भी उपलब्ध रहने की जरूरत है। परिवार के लोग आपको सकारात्मक रहने में मदद करेंगे। ट्रेन से यात्रा करना थका देने वाला साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के योग हैं। शुभ अंक-5, शुभ रंग-हरे रंग के सभी शेड्स।

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आय बढऩे से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाना यादगार अनुभव साबित होगा। घर में कुछ बदलाव कराने की सोच सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक-11, शुभ रंग-क्रीम।

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) :बढ़ती आय के चलते धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। जीवनसाथी को सुखद आश्चर्य प्राप्त हो सकता है। शहर से बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर चीजों को संभाल ना पाना खटास का का कारण बन सकता है। वजन नियंत्रित करने के लिए नियमित व्यायाम करें। नए घर को व्यवस्थित करनें में आनंद महसूस करेंगे। शुभ अंक-8, शुभ रंग-लेवेंडर।

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :आर्थकि स्थिति मजबूत करने के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगे। घर के बुजुर्गों की आवभगत में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने की कोशिश करें। फिट रहने के लिए आलस्य और सुस्ती का त्याग करें। किसी यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक-11, शुभ रंग-केसरिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।