आज का राशिफल: जानें कौन सी राशियां होंगी लाभ में और कौन होंगी परेशान

Summary :

आज का राशिफल: जानें कौन सी राशियां रहेंगी लाभ

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी होगी। मानसिक परेशानी से कुछ हद तक मुक्ति मिल जायेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग है इस दौरान आप कई जगहों पर जा सकते हैं। बिजनेस यात्रा में लाभ होगा

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

सूर्य का नक्षत्र होने से थोड़ी परेशानी भी दिखाई देती है। लेकिन अन्ततगत्वा आप लाभ में ही रहेंगे। आपका राशिपति शुक्र अपनी उच्च राशि में पड़ा हुआ है। घर में कोई विलासिता की वस्तु आ सकती है

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

सूर्य का नक्षत्र होने और राशिपति बुध का बृहस्पति की राशि में दसवें घर में होने से बिजनेस में कुछ उन्नति आज दिखाई देगी। हालांकि खर्च की अधिकता बनी रहेगी। आज आप कोई वादा समय पर पूरा नहीं कर पायेंगे

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

बिजनेस आदि में लाभ की स्थिति बन सकती है। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें भी कुछ लाभ होगा। इसकी भी संभावना दिखाई देती है। फ्रीलांस का काम करते हैं तो आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

लोगों में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप यदि किसी को कोई सलाह देंगे तो उसका लाभ जरूर होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको अपने उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल सकेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

जो कुछ सोच रखा है उसके पूरा होने की पूरी पूरी संभावना है इसलिए अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। धन की आशानुरूप प्राप्ति होने का योग है। लेकिन किसी की धन से सहायता करनी पड़ सकती है। बिजनेस यात्रा करते हैं तो उससे लाभ होगा

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

आपका राशि स्वामी अच्छी स्थिति में होने से आज आप किसी प्रकार से अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। हालांकि आज आपको छोटी सफलता के लिए भी बड़े प्रयास करने पड़ सकते हैं। सोचे गए कार्यों के पूर्ण होने में कुछ बाधा दिखाई देती है

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

आप दान-पुण्य की तरफ रूझान रखें तो मानसिक शान्ति प्राप्त होगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी खानपान का विशेष ध्यान रखें और कोई लापरवाही नहीं करें। कारोबारी यात्रा हो तो सफल रहेगी

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

धार्मिक स्थान की यात्रा होना भी संभव है। समाज में आपके कार्यों को सराहना प्राप्त होगी और संतान सुख या संतान के करियर को लेकर कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। कारोबारी लोगों को कुछ हटकर परिश्रम करना होगा

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

बिजनेस में प्रगति होने की संभावना भी बनी रहेगी। पांचवें घर का चन्द्रमा अचानक कुछ लाभ दे सकता है। तथापि सूर्य का नक्षत्र होने से आज बहुत आसानी से कुछ नहीं होगा। संभव है कि अतिरिक्त मेहनत करनी पड़े लेकिन परिणाम शायद सुखद रहेगा। थोड़ी कोशिशों की जरूरत है

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

चन्द्रमा और दूसरे गोचर ग्रहों की स्थिति पूरी तरह से नकारात्मक बनी हुई है। हालांकि आज चन्द्र और बृहस्पति का योग बन रहा है। जिससे लोगों को आपके प्रति जुड़ाव देखने में आएगा

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

शाम तक जरूर आपको काफी कुछ हासिल हो सकेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज मन में प्रसन्नता का संचार होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा होनी संभव है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।